करनाल 31 जनवरी, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आम व्यक्ति के उत्थान के लिए सबका साथ-सबका विकास के तहत काम किया है, प्रदेश का ऐसा कोई परिवार नही, जिसको सरकार की तरफ से लाभ नही मिल रहा है। सरकार ने ऐसी-ऐसी योजनाएं चलाई हैं, जिनका गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र बुधवार देर रात कुराली गांव में जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि ग्रामीणो को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होने ग्रामीणो की समस्याएं भी सुनी।
उन्होने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिको के लिए ऐसी योजनाएं चलाई हैं, जिनका सीधा लाभ लोगो को मिल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवारो को 5 लाख तक का स्वास्थ्य खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, इसके लिए सरकार द्वारा कार्ड भी बनाए गए हैं। अब गरीब परिवारो को धन की कमी के कारण ईलाज से वंचित नही रहना पडेगा। इतना ही नही उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्जवला स्कीम के तहत हर गरीब परिवार में मुफ्त गैस कनैक्शन देकर परिवार को बड़ी सौगात दी है। अब इन परिवारो को रसोई में धुएं में खाना नही बनाना पड़ेगा। उन्होने कहा कि गरीब की लडकी की शादी में 51 हजार रूपये और श्रम विभाग द्वारा 1 लाख 1 हजार रूपये शादी में दिए जा रहे हैं, इतना ही नही गरीब परिवारो के बच्चो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति दी जा रही हैं। अब गरीब का कोई भी बच्चा बिना किसी खर्चे के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकता है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश मेें बिना किसी सिफारिश के योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं। पिछले दिनो डी-ग्रुप व शिक्षक की भर्ती में ऐसे-ऐसे परिवारो के युवाओं को नौकरी मिली है, जो कभी सोच भी नही सकते थे। केवल यह मुख्यमंत्री मनोहर लाल की दूरगामी सोच का परिणाम है।
उन्होने कहा कि हरियाणा सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा गांव-गांव किया जा रहा प्रचार का कार्य काफी सराहनीय है। विभाग की यह टीमे फिल्मो व गीतो के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देती है, ताकि सभी लोगो को सरकार की योजना के बारे में जानकारी मिले और उसका लाभ उठा सकें। उन्होने कहा कि 21 जनवरी से 22 फरवरी तक ना केवल करनाल बल्कि पूरे प्रदेश के सभी गांव में विभाग की टीमे जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगी।
इस अवसर पर जिला सूचना जनसम्पर्क अधिकारी सुनील बसताड़ा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नाटक मंडली के कलाकार सुमेर पाल, सीसा राम, राम कुमार, प्यारे लाल व स्टेज मास्टर ईशम सिंह सैनी ने सुंदर गीतो की प्रस्तुती की तथा तकनीकी सहायक संदीप कुमार व कुलदीप सैनी ने फिल्म के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगो को जानकारी दी। इस मौके पर जिला कष्ट निवारण समीति के सदस्य तजेन्द्र सिंह तेजी, सुखदेव कागंडा, विनोद कुमार अंजनथली, गांव के सरपंच जसबीर सिंह गहलोत उपस्थित थे।
रात्रि चौपाल में सुनी लोगो की समस्याएं।
कुराली गांव में रात्रि चौपाल कार्यक्रम मेें मुख्यतिथि स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र ने ग्रामीणो की समस्या सुनी। ग्रामीण अजमेर सिंह व प्रीति धर्मपत्नी श्याम लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका मकान मंजूर किया गया है, पहली कि स्त मिल गई है, परंतु दूसरी किस्त अभी तक नही मिली, जिसके कारण मकान का काम अधूरा पडा है। इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उपाध्यक्ष ने बीडीपीओ से बातचीत की और कहा कि तुरंत नियमानुसार दूसरी किस्त अलॉट की जाए।
Post Now India Post Now India