शाहाबाद मारकंडा, 31 जनवरी: उपमंडल शाहाबाद के डी.एस.पी. जगदीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में 2 राहगिरी कार्यक्रमों की बेहतरीन कामयाबी के बाद तीसरा राहगिरी कार्यक्रम 3 फरवरी दिन रविवार को प्रात: 7:00 बजे से 10:00 बजे तक राजीव गांधी चौंक नजदीक आर्य कन्या स्कूल शाहाबाद में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तनाव से मुक्त करके खुशी की ओर ले जाना और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए भाईचारे में रह कर सकारात्मक सोच के साथ आपस में मेलजोल को बढाकर मस्ती से परम्परागत खेलों के रंग में रंगने का है। इस कार्यक्रम में पारम्परिक खेलों, संगीत, नुक्कड़ नाटिका, यातायात के नियमों की जानकारी व अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंन आम नागरिकों, स्कूल प्रशासन व बच्चों से अपील की है कि वह 3 फरवरी रविवार को प्रात: 07:00 बजे से 10:00 बजे तक राजीव गांधी चौंक शाहाबाद में अधिक से अधिक संख्या में पंहुच कर इस कार्यक्रम मे भाग लें। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आपस में अपने-अपने मन की बाते सांझा करने का पूरा समय मिलता है तथा प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों से भी तालमेल बनाने का मौका मिलता है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कार्यक्रम में तैयारियां हेतू विशेष योगदान देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यक्रम किसी अकेले व्यक्ति विशेष के प्रयासों से सफल नहीं होता। इसमें सभी का सहयोग बहुत अहमियत रखता है। उन्होंने बिजली, नगरपालिका, जनस्वास्थ्य, खेल व समाजसेवी संस्थाओं से अनुरोध किया है कि कार्यक्रम में सभी सहयोग करें।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India