Breaking News
Home / Uncategorized / करनाल के जिला कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कुमार अपने पद से सेवानिवृत्त

करनाल के जिला कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कुमार अपने पद से सेवानिवृत्त

करनाल 31 जनवरी,    करनाल के जिला कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कुमार अपनी 27 वर्ष 7 महीने और 7 दिन की सरकारी सेवा के बाद गुरूवार को अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए। कार्यालय के तमाम स्टाफ ने उन्हे सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस अवसर पर तहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार सुनील भौरिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यावन ढिलोड तथा आई.टी.आई. के प्रींसिपल भी उपस्थित थे। कार्यालय के तहसील वेल्फेयर ऑफिसर हवा सिंह ने स्टाफ की ओर से सुरेन्द्र फुलिया को पगड़ी पहनाई तथा सेवाकाल के दौरान उनकी कार्य करने की शैली ईमानदारी व कर्मठता का जिक्र किया। टी.डब्ल्यू.ओ. ने इस अवसर पर कहा कि सुरेन्द्र फुलिया अपनी कोऑप्रेशन की टीम भावना की नीति से स्टाफ में लोकप्रिय रहे तथा अपनी ड्ïयूटी को ईमानदारी के साथ सर अंजाम दिया।
 उन्होने कहा कि बेशक सुरेन्द्र फुलिया अपनी करीब 28 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूरी करने के बाद बेदाग छवि से सेवानिवृत्त हो गए हैं, लेकिन विभाग और जिला कल्याण कार्यालय में उनकी कमी महसूस की जाती रहेगी। विदाई अवसर पर कार्यालय के स्टाफ और लघु सचिवालय में कार्यरत दूसरे विभागो के अधिकारियों ने सुरेन्द्र फुलिया के सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की अच्छी शुभकामनाएं कर उन्हे विदाई दी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *