Breaking News
Home / Uncategorized / चुनाव ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई: फुलिया

चुनाव ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई: फुलिया

कुरुक्षेत्र 1 फरवरी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के आदेशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए निर्वाचन क्षेत्र अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनावों से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया जाना है। इस प्रशिक्षण के लिए शैडयूल जारी कर दिया गया है। इस शैडयूल के अनुसार पहला प्रशिक्षण 4 फरवरी को अम्बाला पंचायत भवन में सुबह 10 बजे से दिया जाएगा।
उन्होंने आज यहां बातचीत करते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को नोमिनेशन प्रोसैस, चुनाव प्लानिंग, सुरक्षा, एमसीसी, पैड न्यूज, मीडिया ईईएम, ईटीपीबीएस एंड आईटी ऐप्लिकेशन तथा ईवीएम और पोलिंग पार्टी विषय पर प्रशिक्षण दिया जाना है। इस प्रशिक्षण में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का भाग लेना जरुर है। जो अधिकारी व कर्मचारी टे्रनिंग में भाग नहीं लेगा तो उसके विरुद्घ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सम्बन्धित विभागध्यक्ष को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को नोमिनेशन प्रोसैस के लिए 4 फरवरी को सुबह 10 बजे अम्बाला पंचायत भवन में एचसीएस अधिकारी अंजू चौधरी प्रशिक्षण देंगी।
उपायुक्त ने कहा कि 5 फरवरी को करनाल लघु सचिवालय के सभागार में चुनाव प्रबंधन व सुरक्षा को लेकर एचसीएस अधिकारी सुशील कुमार प्रशिक्षण देंगे, 11 फरवरी को सुबह 10 बजे पंचायत भवन अम्बाला में एमसीसी, पैड न्यूज और मीडिया ईईएम के लिए एचसीएस अधिकारी मनीषा शर्मा प्रशिक्षण देंगी, 12 फरवरी को करनाल लघु सचिवालय के सभागार में ईटीबीपीएस एंड आईटी ऐप्लिकेशन के लिए एचसीएस अधिकारी ममता शर्मा प्रशिक्षण देंगी। इसलिए सभी अधिकारी जिनका नाम ट्रेनिंग शैडयूल में शामिल किया गया है, वे सभी समय पर अम्बाला और करनाल पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *