Breaking News
Home / Events / अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में विजय घाटे व अतुल दुबे जैसे कलाकार जमाएंगे रंग: नागर

अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में विजय घाटे व अतुल दुबे जैसे कलाकार जमाएंगे रंग: नागर

पिहोवा 1 फरवरी:  एसडीएम निर्मल नागर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में प्रसिद्घ कलाकार विजय घाटे व अतुल दुबे के साथ-साथ कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के कलाकार अपना रंग जमाएंगे। इन तमाम कलाकारों को महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया गया है। अहम पहलू यह है कि इस बार बसंत पंचमी को लेकर होने वाले अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन पवित्र सरस्वती तीर्थ के तट पर 7 से 10 फरवरी तक किया जा रहा है।
एसडीएम निर्मल नागर ने आज यहां बातचीत करते हुए बताया कि परम्परा और हर्षोल्लास के साथ अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस महोत्सव में लोक कलाकारों को अपनी कला दिखाने का एक सुनहरी अवसर मिलेगा। जहां सुबह के समय हरियाणा की संास्कृतिक विरासत को संजोकर रखने वाले लोक कलाकार अपनी प्रस्तुती देंगे, वहीं सरस्वती महोत्सव के पहले दिन 7 फरवरी को सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 6 बजे विजय घाटे और उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को जहां सुबह के समय लोक कलाकार अपनी प्रस्तुती देंगे, वहीं 8 फरवरी को ही सांयकालीन सांस्कृतिक संध्या में अतुल दुबे और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुती दी जाएगी। इतना ही नहीं 9 फरवरी को सांयकालीन कार्यक्रम में कला एवं सांस्कृतिक विभाग के कलाकार अपनी प्रस्तुती देंगे। इस अवसर पर एसडीएम ने अधिकारियों को आदेश दिए कि सरस्वती तीर्थ पर मुरम्मत आदि का कार्य सभी सुविधाओं सहित शीघ्र पुरा करवाएं। इसके अतिरिक्त स्वच्छ पेयजल व सफाई का विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को समापन समारोह में सुबह के समय सरस्वती आरती और संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, वहीं बसंत पंचमी को लेकर बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती होगी। इन तमाम कार्यक्रमों को यादगार तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के आदेशानुसार एक कमेटी का भी गठन किया गया है। इस कमेटी में उनके अलावा एक्सईन एचएसएचडीबी डीविजन-2, सिंचाई विभाग के एक्सईन, तहसीलदार पिहोवा, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी कुरुक्षेत्र, जिला शिक्षा अधिकारी कुरुक्षेत्र, सचिव नगर पालिका पिहोवा को सदस्य के रुप में शामिल किया गया है। आज की बैठक में तहसीलदार चेतना चौधरी, बीडीपीओ राजेश कुमार, युधिष्ठिïर बहल, रामधारी शर्मा, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित थे।
क्राफ्ट मेले में लगेंगे 75 स्टाल
एसडीएम ने कहा कि अंतर्राष्टï्रीय सरस्वती महोत्सव 2019 में भव्य क्राफ्ट मेले का आयोजन किया जाएगा। इस क्राफ्ट मेले में 50 स्टाल शिल्पकारों, 10 स्टाल पर पुस्तक प्रदर्शनी, 5 स्टाल पर सरस्वती पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी व 10 कर्मिशयल स्टाल शामिल होंगे। यह क्राफ्ट मेला कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और हुडा के मैदान पर लगाया जाएगा।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *