Breaking News
Home / Uncategorized / अम्बाला में होने वाली रैली को लेकर शिअद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़ाई सरगर्मियां

अम्बाला में होने वाली रैली को लेकर शिअद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़ाई सरगर्मियां

असंध, 4 फरवरी
शिरोमणि अकाली दल की अम्बाला में 9 फरवरी को होने वाली जॉन स्तरीय रैली के लिए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। रैली में रिकार्डतोड़ भीड़ जुटाने के लिए एसजीपीसी मैंबर जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने अपने हल्के में प्रचार अभियान शुरु कर दिया है। जनसंपर्क साधते हुए वे लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराने के साथ-साथ अम्बाला में होने वाली रैली का न्यौता भी दे रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने असंध के गुरुद्वारा डेहरा साहिब में एक बैठक भी ली। इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के अलावा संगत भी शामिल हुई। जत्थेदार भूपिंदर सिंह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल पंथक पार्टी है और पार्टी द्वारा अब तक न सिर्फ सिखों के अधिकारों की आवाज बुलंद की है, बल्कि 36 बिरादरी को भी साथ लेकर चली है। बिना पक्षपात के राजनीति करने में विश्वास रखने वाली इकलौती पार्टी है। उन्होंने कहा कि सरपरस्त एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और राष्ट्रीय प्रधान एवं पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के मार्गदर्शन में पार्टी का जनाधार अब हरियाणा में भी बढऩे लगा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा में सरकार बनाने में शिरोमणि अकाली दल अहम रोल अदा करेगा। उन्होंने लोगों को 9 फरवरी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का न्यौता दिया। जत्थेदार भूपिंदर सिंह ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सिख व पंजाबी एकजुट होकर अन्य वर्गों को भी अपने साथ जोड़े। उन्होंने बताया कि इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर सिंह बादल मुख्य वक्ता होंगे, जबकि पार्टी महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं पूर्व मंत्री बीबी जगीर कौर, सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, राज्यसभा सदस्य बलवदिंर सिंह भूदंड़, पूर्व मंत्री एनके शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी अपने विचार रखेंगे।
आज की बैठक में शिरोमणि अकाली दल करनाल से जिला प्रधान बलकार सिंह, जींद से पार्टी जिला प्रधान अजैब सिंह, गुरुद्वारा डेहरा साहिब असंध प्रबंधक कमेटी के प्रधान रूपिंदर सिंह, हरभजन सिंह, सुखवंत सिंह, बलविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, लखबीर सिंह, शेर सिंह व सतनाम सिंह मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *