Breaking News
Home / Uncategorized / आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने सोमवार को कर्ण लेक स्थित पर्यटन विभाग के सभागार में आयोजित एक वर्कशॉप में करनाल मण्ड़ल के अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर उन्हे जरूरी दिशा-निर्देश दिए

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने सोमवार को कर्ण लेक स्थित पर्यटन विभाग के सभागार में आयोजित एक वर्कशॉप में करनाल मण्ड़ल के अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर उन्हे जरूरी दिशा-निर्देश दिए

करनाल 4 फरवरी,   आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने सोमवार को कर्ण लेक स्थित पर्यटन विभाग के सभागार में आयोजित एक वर्कशॉप में करनाल मण्ड़ल के अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर उन्हे जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में करनाल के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदित्य दहिया, कैथल के उपायुक्त धर्मवीर सिंह, पानीपत उपायुक्त के प्रतिनिधि एवं अतिरिक्त उपायुक्त सुजान सिंह यादव, कैथल के अतिरिक्त उपायुक्त एस.एस. कुंडू, करनाल के अतिरिक्त उपायुक्त निशांत यादव के अतिरिक्त इन जिलो के उप मण्डलाधीश, चुनाव तहसीलदार व कानूनगो उपस्थित रहे।
 मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया जाए कि वे नियमानुसार बूथ लेवल एजेंटस (बी.एल.ए.) की नियुक्ति कर उनकी सूची निर्वाचन कार्यालय में भेजें, ताकि बी.एल.ए. व बी.एल.ओ. (बूथ लेवल ऑफिसर) को गेट टूगेदर यानि इकठ्ïठा कर एक मिटिंग आयोजित की जा सके। दोनो मिलकर जनता में वोट बनवाने जैसी जानकारी दे सकेंगे। उन्होने कहा कि बीती 31 जनवरी को जिला में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। मतदाता इस सूची में अपने नाम व पते की जांच कर सकते हैं, यदि किसी प्रकार की कमी है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें। मतदाता सूची से सम्बंधित जानकारी चुनाव विभाग के टोल फ्री नम्बर 1950 पर फोन करके भी प्राप्त की जा सकती है। लोगो को जागरूक करने के लिए हर जिला में इस नम्बर का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए। उन्होने कहा कि सभी उपायुक्त इसी सप्ताह अपने-अपने जिलो में राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मिटिंग कर लें, उसमें स्पष्टï करें कि यदि किसी को पोलिंग बूथ या सूची पर कोई ऐतराज है, तो उसे अभी बता दें, ताकि उसकी दुरूस्ती की जा सके।
 उन्होने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस बार का चुनाव एम-3 ई.वी.एम. मशीनो से करवाया जाएगा, यह लेटेस्ट टैक्नोलोजी युक्त मशीने हैं। मतदाताओं को इस बात की जानकारी भी होनी चाहिए, कि आगामी लोकसभा चुनाव में ई.वी.एम. के साथ वी.वी.पैट (वोटर वैरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन भी रहेगी। इससे मतदाता वोट डालने के बाद सम्बंधित प्रत्याशी व उसके चुनाव चिन्ह को एक छोटी सी स्लिप पर देख सकता है। उन्होने जोर देकर कहा कि जिन युवाओं की आयु 18-19 वर्ष की हो चुकी है, उन्हे अपना वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें( इसके लिए फार्म-6 भरकर अपने बी.एल.ओ. या चुनाव कार्यालय में दे दें, यह कार्य ऑनलाईन भी किया जा सकता है। कॉलेज व आई.टी.आई. जैसी शिक्षण संस्थाओं में जाकर छात्र-छात्राओं को वोट बनवाने के प्रति जागरूक करें। यदि कोई मतदाता अपने नाम में त्रुटी को ठीक करवाना चाहे, तो वह फार्म-8 को भरकर दे सकते हैं।
 वर्कशॉप में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिस मतदाता का वोट दो जगह है, उसकी वैरीफिकेशन कर एक जगह से नाम डिलीट करने का कार्य पूरा कर लें, इसमें किसी तरह का विलम्ब ना रखें। चुनाव से पहले प्रत्येक बूथ का प्लान बनाकर उसमे क्या-क्या सुविधाएं होनी चाहिए, उस पर काम करें। सभी बूथों पर पीने का पानी, साफ-सुथरे शौचालय, रैंप तथा एंट्री व एग्जिट भली-भांति होने चाहिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उपायुक्तों से इलैक्ट्रल पॉपुलेशन रेशो तथा जैंडर रेशो की जानकारी प्राप्त की। करनाल के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि इस जिला में यह रेशो नियमानुसार यानि 65 प्रतिशत है, इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने करनाल को बैटर कहकर उपायुक्त की सराहना की।
 मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने उपस्थित अधिकारियों के इलैक्शन प्लानर, काउंटिंग सेंटर और उसमें बनाए जाने वाले स्ट्रोंग रूम बारे निर्देश देते हुए कहा कि इस बार वीवीपैट के होते स्ट्रोंग रूम में पर्याप्त जगह होनी चाहिए। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्र पर रैम्प का स्लोप भी पर्याप्त हो। चुनाव से पहले सैक्टर अधिकारियों को अच्छे से ट्रेनिंग दी जाए, उन्हे मॉक पोल के बाद ई.वी.एम. की बैलेट व कंट्रोल यूनिट को मतदान से पूर्व क्लीयर कर लेने की जानकारी सुनिश्चित हो। यह कार्य प्रिजाइडिंग व पॉलिंग ऑफिसर्स की मीटिंग में अच्छे से ट्रेनिंग देकर किया जा सकता है। उन्होने कहा कि चुनाव के दौरान ऐसी कोई भी गतिविधि ना हो, जो संदिग्ध लगे, अर्थात पूरे कार्य में पारदर्शिता बरती जाए। ई.वी.एम. मशीनो में कई बार मामूली एरर आ जाता है, उसे तुरंत ठीक करने के लिए इलैक्ट्रोनिक्स विभाग के कर्मचारियों को ट्रेनिंग के दौरान बुलाकर उनसे जानकारी दिलवाएं।
 मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट, पेड न्यूज़, चुनाव में पैसा व शराब बांटे जाने, संवेदनशील मतदान केन्द्र तथा चुनावी खर्चे जैसे बिन्दुओ पर तकरीर कर उपस्थित अधिकारियों के साथ चर्चा की और ऐसी बुराईयों को रोकने के लिए अधिकारियों से सुझाव भी लिए। उन्होने कहा कि चुनाव एक गम्भीर व महत्वपूर्ण गतिविधि है, सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता का पालन कर मर्यादित होकर ड्ïयूटी करें। चुनाव में अधिकारी निर्देशो को अच्छी तरह से पढ़ लें, ऐसा करके उनसे कोई गलती नही होगी और उन्हे अधिनस्थ पर ज्यादा निर्भर नही रहना पडेगा। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाना सभी अधिकारियों का नैतिक कर्तव्य है।
 बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने करनाल जिला की मोबाईल वैन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। यह वैन जिला के सभी गांवो व कस्बो में जाकर जनता को वोट बनवाने तथा टोल फ्री हैल्प लाईन नम्बर 1950 बारे जागरूक करेगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *