Breaking News
Home / Uncategorized / कॉलोनी वासियों को मूलभूत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे

कॉलोनी वासियों को मूलभूत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे

कांग्रेस नेता व जिला कष्ट निवारण समिति के निवर्तमान सदस्य एडवोकेट अंकित गुप्ता ने कहा कि प्रशासन व सरकार   विकास नगर कॉलोनी वासियों को मूलभूत सेवाएं सुविधाएं उपलब्ध कराएं तथा उनकी समस्याओं का समाधान करें, नहीं तो कॉलोनी वासियों को मूलभूत सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे।।अंकित गुप्ता आज वार्ड नंबर 25 विकास नगर में जाकर लोगों की समस्याओं को सुन अपने विचार रख रहे थे ।। इस अभियान में वहां की जनता ने मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान कॉलोनी वासियों ने बताया कि यह कलोनी  पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा जी की देन है  और कुरुक्षेत्र के लगभग सबसे पुरानी कालोनी में से है और यहां पर पानी की लाइन, सीवरेज व निकासी की मूलभूत सेवाएँ भी नहीं है, यहां तक कि विकास नगर को कोई मेन रास्ता नहीं लगता है और जो एनआईटी से रास्ता लगता है वह बंद रहता है उसमें से कार इत्यादि नहीं जा सकती तथा कोई परेशानी की वक्त अस्पताल इत्यादि जगह पहुंचने तक काफी समय लगता है  जनता ने बताया कि इस बारे पहले भी प्रशासन के पास कई बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई हल ना हुआ।।  कांग्रेस नेता अंकित गुप्ता ने जनता इन समस्याओं के निपटान के लिए हर तरह का संघर्ष करेंगे और जिला प्रशासन व सम्बंधित विभाग के आलाधिकारियों के पास भी जाएंगे । इस अवसर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री सुभाष गुप्ता,  बलजीत सिंह,  रामस्वरूप,  विजय वर्मा, करताराराम, श्याम लाल, सुरजन सिंह, रामसुख , हीरा देवी, ममता रानी, राज दुलारी, बसंती देवी, बंटी,  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *