Breaking News
Home / Uncategorized / सरकार की जनहितैषी योजनाएं को जन-जन तक पहुंचा रहा है जन सम्पर्क विभाग

सरकार की जनहितैषी योजनाएं को जन-जन तक पहुंचा रहा है जन सम्पर्क विभाग

कुरुक्षेत्र 4 फरवरी हरियाणा सरकार की जनहितैषी योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसम्पर्क विभाग द्वारा शुरु किया गया अभियान जिले में उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में तथा सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के निर्देशानुसार जोरो शोरों से चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत भजन पार्टी के कलाकारों ने सोमवार को देर सायं गांव उदारसी में कार्यक्रम की प्रस्तुती दी, इस कार्यक्रम में भजन पार्टी ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया।
यह जानकारी देते सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुरेश कंवर ने बताया कि जिले में सोमवार को थानेसर के गांव दबखेड़ी व जोगना खेड़ा, पिहोवा के गांव टयूकर, जखवाला, अजराना कलां व अजराना खुर्द, बाबैन के गांव घिसरपड़ी व संघोर, लाडवा व पिपली के गांव रतगल व देवीदास पुरा, शाहबाद के गांव सुरखपुर व तिगरी में कार्यक्रम की प्रस्तुती दी। उन्होंने बताया कि विशेष प्रचार अभियान 22 फरवरी तक चलेगा, एक दिन में सम्बन्धित पार्टियां दो कार्यक्रम दे रही है। विभाग की पार्टियां अभी तक 160 गांवों को कवर कर चुकी है। विशेष प्रचार अभियान के द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी जा रही है। अभियान के माध्यम से जहां लोग सरकार की नीतियों से अवगत हो रहे है, वहीं लोगों को स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ नशा मुक्ति के प्रति जागरुक किया जा रहा। अभियान में सरकार की उपलब्धियों एवं विकासात्मक नीतियों पर तैयार लघु फिल्में भी ग्रामीणों को दिखाई जा रही है। सोमवार को गांव उदारसी में विभाग के कलाकारों ने गीतों व रागनियों के माध्यम से सरकार की नीतियों का प्रचार किया। इस अवसर पर गांव की सरपंच सरिता देवी, पंच निर्मल सिंह सहित गांव के मौजिज व्यक्तियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *