शाहाबाद मारकंडा, 4 फरवरी : सोमवार को गांव भोकरमाजरा व दुराना के बीच छोटी नदी पर बनने वाले पुल का भूमि पूजन व शुभारंभ राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने गांव के सफाई कर्मचारी गुरदेव वाल्मीकि के कर कमलों से करवाया। इसके उपरांत उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग का मान सम्मान बढाया है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार महापुरूषों, गुरूओं व पीरों के मार्गदर्शन व वाणी पर अमल करते हुए जनहित के कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए 4 करोड़ रूपए राशि मंजूर हुई है जिसका टैंडर 2 करोड़ 85 लाख में गया है। यह पुल बनने से हलका शाहाबाद के दर्जनों गांवों को जिला अम्बाला व पंजाब के क्षेत्र में जाने के लिए अत्यधिक लाभ होगा। गांव चम्मूकलां में सरकारी कालेज, बसंतपुर में आई.टी.आई., शाहाबाद में 100 बैड का सरकारी अस्पताल, हॉकी स्टेडियम में 5 करोड 68 लाख की लागत से एस्ट्रोटर्फ तथा हॉकी स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाने के लिए वर्क आर्डर जारी किया गया है। गांव भोकरमाजरा में पहुंचने पर गांव के सरपंच परमजीत सिंह, भाजपा युवा नेता मोनू तथा पूर्व मंडल महामंत्री तेवर खान नहरमाजरा ने शॉल और किरपान से राज्यमंत्री का सम्मान किया।
गांव के सरपंच परमजीत सिंह की मांग पर गांव के सभी शेष विकास कार्य पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र की शेष सडकों का निर्माण कार्य जल्द करवा दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के एस.सी. एस.पी. सरोहा ने बताया कि यह पुल 5 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा जिसकी लंबाई 33 मीटर व चौड़ाई 7 मीटर होगी। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमित मनुजा, एस.डी.ओ. युधिष्ठर मोदगिल, भाजपा नेता कर्णराज सिंह तूर,मंडलाध्यक्ष गोपाल राणा तंगौर, महामंत्री जगदीप सांगवान ठोल, विनोद वधवा कलसाना, मैंबर ब्लॉक समिति रमेश सिंह नलवी, डा. संपूर्ण सिंह कलसाना, अमरजीत संभालखी, नंबरदार राकेश प्रजापति कलसाना, रामप्रसाद झरौली, बलबीर वाल्मीकि थड़ौली, बिट्टू थड़ौली, सरपंच रणजीत सिंह मुगलमाजरा, बाज सिंह मदूदां, बख्शीश नलवी, मद्दी पहलवान कल्याणा, किरपाल चंद धीमान कल्याणा, विक्रम राणा गोलपुरा, नतिन्द्र राणा, रमेश गौरीपुर, सरपंच कल्याण सिंह रामनगर, फौजी जगदीश, बलकार सिंह, विजय कुमार, सुरेंद्र ङ्क्षसह, पवन शर्मा सहित इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India