Breaking News
Home / Social / पिछले 9 माह से चल रहा है हरियाणा पुलिस का रोटी बैंक

पिछले 9 माह से चल रहा है हरियाणा पुलिस का रोटी बैंक

कुरुक्षेत्र। हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा संचालित रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र द्वारा मथाना के भट्ठों पर रहने वाले जरुरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया गया। रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ अशोक कुमार वर्मा, कर्म चंद और नरेंद्र ने अपने हाथों भोजन वितरण किया। प्रधान सेवक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र 16 मई 2018 से कुरुक्षेत्र में एक समय का भोजन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के कार्य में लगी है। रोटी के साथ साथ वस्त्र और कंबल इत्यादि समय समय पर वितरित किए जा रहे हैं। रेवाड़ी मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री श्रीकांत जाधव साहब के दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन में रोटी बैंक शाखाएं हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है। डॉ.अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए कोई सहायता करना चाहता है तो उनका स्वागत है. कोई भी व्यक्ति रोटी बैंक के बैंक खाते में सीधे राशि जमा करा सकता है या उनके मोबाइल संख्या 9053115315 पर सम्पर्क कर सकता है. इस अवसर पर कर्म चंद, नरेंद्र आदि ने भोजन वितरण किया।

About postnow

Check Also

स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ

पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *