Breaking News
Home / Uncategorized / घरौंडा से फुरलक की सडक़ 9 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से होगी फोर लाईन, मुख्यमंत्री ने घोषणा को किया पूरा – विधायक हरविन्द्र कल्याण

घरौंडा से फुरलक की सडक़ 9 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से होगी फोर लाईन, मुख्यमंत्री ने घोषणा को किया पूरा – विधायक हरविन्द्र कल्याण

घरौंडा/करनाल 5 फरवरी,  घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के अनुसार घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में घरौंडा कस्बे से फुरलक गांव तक सडक़ का विस्तारीकरण करके फोर लाईन बनाई जाएगी। इस सडक़ पर 9 करोड़ 32 लाख 45 हजार रुपये की लागत से निर्माण करवाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस सडक़ के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए संबंधित विभाग को राशि जारी कर दी है। यह सडक़ 17 जुलाई, 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को देखते हुए तथा इस क्षेत्र में बढ़ती भीड़ को मद्देनजर रखते हुए इस सडक़ के विस्तारीकरण की घोषणा की थी जिसको उन्होंने मंजूरी दे दी है। यह सडक़ करीब 4 कि.मी. लंबी बनाई जाएगी। इस सडक़ के निर्माण का प्रस्ताव अनुमाति लागत सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा था प्रस्ताव के अनुसार यह सडक़ 0 से 4 कि.मी. तक सडक़ का विस्तारीकरण किया जाएगा। इस सडक़ के बनने से घरौंडा विधानसभा के दर्जनों गांवों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी। इस सडक़ का निर्माण पीडबल्यूडी द्वारा किया जाएगा, सरकार द्वारा इस सडक़ से संबंधित राशि विभाग को दे दी है। इस सडक़ का निर्माण 17 जुलाई, 2020 तक पूरा हो जाएगा।  मुख्यमंत्री ने जो भी घोषणाएं की हैं वह उनको समय रहते पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *