कुरुक्षेत्र 5 फरवरी | भारतीय स्टेट बेंक द्वारा पहली एसबीआई हरियाणा इन्टर योनो स्कूल क्विज़ का आयोजन राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में किया गया | इस प्रतियोगिता में कुल 309 बच्चो ने अपनी उपस्थिथी दर्ज करवाई मंच का संचालन गौतम बोस ने किया | प्रतियोगिता का उद्घाटन ने एसबीआई के मुख्य महा प्रबंधक राना आशुतोष कुमार सिंह ने किया उनके साथ बैंक महाप्रबंधक म्रिगेंदर लाल दास उप महाप्रबंधक ललित मोहन भी थे उन्होंने कहा की आज ऐसे कार्यकर्मो कि बहुत जरुरत है जिससे बच्चो का बोधिक विकास हो सके | इस मोके पर कई बच्चो ने संस्कृतक कार्यकर्म भी प्रस्तुत किये | एसबीआई के मुख्य महा प्रबंधक राना आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे बैंक की यह सोच है कि युवाओ को आज की डिजिटल बैंकिंग का पता चले | उन्होंने अपने संबोधन में कहा की आज की पीढ़ी को ऐसे माध्यमो से ही बताया जा सकता है विज्ञानं ने आज इतनी तरक्की कर ली है जिसका नतीजा है कि आज बैंक की लाइन में खड़े होकर काम करवाने की जरुरत नही है अपने घर से या कही से भी आप ऑनलाइन सेवा से बैंक की सुविधाओ का लाभ उठाया सकते है | बैंक महाप्रबंधक म्रिगेंदर लाल दास उप महाप्रबंधक ललित मोहन ने कहा कि एसबीआई बैंकिंग के साथ साथ समाजसेवा में भी अग्रणी भूमिका में है जिसकी कड़ी में ही यह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया है | आज के युवा को यह समझना पड़ेगा की ऑनलाइन के फायदे क्या है | योनो एप के बारे में बताते हुए मुख्य महा प्रबंधक राना आशुतोष कुमार सिंह ने बताया की एसबीआई योनो एप से बैंक खाता खोल सकते है ,लोन आवेदन कर सकते है व साथ ही ऑनलाइन खरीददारी भी कर सकते है|इस प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल अम्बाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , प्रताप पब्लिक स्कूल करनाल ने द्विताय स्थान व बी आर इंटरनेशनल स्कूल कुरुक्षेत्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया |
Home / Uncategorized / भारतीय स्टेट बेंक द्वारा पहली एसबीआई हरियाणा इन्टर योनो स्कूल क्विज़ का आयोजन राजकीय आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में किया गया
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India