Breaking News
Home / Events / ताऊ बलजीत की देशी घी वाली जलेबी का होता है पर्यटकों को बेसब्री से इंतजार

ताऊ बलजीत की देशी घी वाली जलेबी का होता है पर्यटकों को बेसब्री से इंतजार

पिहोवा 7 फरवरी – गांव गोसाना से ताऊ बलजीत की देशी घी वाली जलेबियों का अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती  महोत्सव में पर्यटक और शहरवासी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में पर्यटकों की चाहत को पूरा करने के लिए ताऊ बलजीत ने सरस्वती के पार्क में अपना स्टाल लगाया है।
40 सालों से जलेबी बनाने का काम करने वाले सोनीपत के गांव गोसाना निवासी ताऊ बलजीत ने बातचीत करते हुए बताया कि पिछले 8 सालों से कुरुक्षेत्र सरस्वती  महोत्सव में पर्यटकों के स्वाद को बढ़ाने के लिए गोहाना की प्रसिद्ध जलेबियों को लेकर आ रहे हैं और इस बार वे अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में शहरवासियों के लिए देशी घी वाली जलेबियां लेकर आएं है।  इस वर्ष एक किलो जलेबी का दाम काफी किफायती रखा गया है। एक जलेबी का वजन 250 ग्राम हैं। शुद्धता के साथ देशी घी से जलेबी बनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें व उनके बेटे बिजेन्द्र, विजय व भाई बलबीर को सरस्वती महोत्सव का तो  बेसब्री से इंतजार रहता ही हैं किन्तु आज वे यहां  महोत्सव में शहरवासियों के लिए देशी घी से बनी जलेबियां लेकर आएं है। यहां आकर उन्हें सकून मिलता है और पर्यटकों को स्वादिष्ठ जलेबी खिलाकर मन को भी संतुष्ठी मिलती हैं। इसलिए पर्यटकों के स्वाद का विशेष ध्यान रखा जाता हैं।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *