Breaking News
Home / Uncategorized / स्वच्छ शक्ति 2019 के राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम को बनाएंगे यादगार:राजपाल

स्वच्छ शक्ति 2019 के राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम को बनाएंगे यादगार:राजपाल

कुरुक्षेत्र 8 फरवरी हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि स्वच्छ शक्ति-2019 के राष्टï्रीय स्तरीय कार्यक्रम को राज्य सरकार की तरफ से एक ऐतिहासिक और यादगार कार्यक्रम बनाने का हरसम्भव प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली करीब 7 हजार स्वच्छता ग्रहियों का भव्य स्वागत किया जाएगा और उनके ठहरने, खाने और भ्रमण करवाने की तमाम व्यवस्थाओं के लिए बेहतरीन इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए बकायदा अलग-अलग कमेटियों का गठन कर दिया गया है और प्रत्येक कमेटी के लिए एक एचसीएस स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल शुक्रवार को देर सायं ब्रहमसरोवर के निकट मेला क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने पिपली पैराकिट के सभागार में अधिकारियों की बैठक में 12 फरवरी के स्वच्छ शक्ति-2019 के कार्यक्रम की तैयारियों की फीडबैक रिपोर्ट हासिल की और अब तक किए गए प्रबंधों की समीक्षा भी की है। इसके पश्चात हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल, हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक विजय सिद्घरप्पा, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी सहित केन्द्रीय वाटर एवं सैनिटेशन मंत्रालय के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। यहां पर प्रधान सचिव ने मंच, प्रदर्शनी स्थल, 15 हजार से ज्यादा स्वच्छता ग्रहियों की बैठने की व्यवस्था, वीआईपी मंच, सांस्कृतिक मंच, मीडिया सेंटर, पत्रकारों की कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य कार्यो के लिए इवेंट एजेंसी के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
प्रधान सचिव ने कहा कि स्वच्छ शक्ति-2019 के कार्यक्रम में 7 हजार स्वच्छता गृही देश के विभिन्न राज्यों और करीब 10 हजार महिलाएं हरियाणा के सभी जिलों से पहुंचेंगी। भारत सरकार की तरफ से पिछले 5 वर्षो से लगातार राष्टï्रस्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 12 फरवरी को स्वच्छ शक्ति-2019 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को वाटर एंड सैनिटेशन मंत्रालय भारत सरकार के सानिध्य में किया जा रहा है। उन्होंंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों से 5 हजार स्वच्छता गृही 10 और 11 फरवरी को पहुंच जाएंगी, इन सभी मेहमानों के लिए पुरुषोतमपुरा बाग में हरियाणा पैवेलियन और देर सायं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती उत्तर क्षेत्र सांस्कृति केन्द्र पटियाला की तरफ आमंत्रित किए जाने वाले 7 राज्यों के लोक कलाकार देंगे। उन्होंने दिल्ली हवाई अड्डïा, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों से महिलाओं को कुरुक्षेत्र लाने, उनके ठहरने-खाने की व्यवस्था, भ्रमण करवाने की व्यवस्था के बारे में बारीकि से फीडबैक रिपोर्ट ली और अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ तमाम प्रबंधों को समय रहते पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि देशभर से आने वाली स्वच्छता गृहियों को पैनोरमा, ज्योतिसर, महिला पुलिस थाना, कल्पना चावला तारामंडल, हाकी स्टेडियम शाहबाद, भौर सैंयदा मशरुम फार्म, डंगाली बर्मी काम्पोस्ट प्रोजैक्ट, बीड़ सुजरा कचरा प्रबंधन प्रोजैैक्ट आदि स्थलों का 11 फरवरी को अवलोकन भी करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी मेहनत और इमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वाह करेंगे और सभी तैयारियां समय रहते पूरी करना सुनिश्चित करेंगे। हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ स्वच्छ शक्ति-2019 के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रहा है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह, एडीसी अनिश यादव, एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम सुशील कुमार, नगराधीश संयम गर्ग, डीडीपीओ कपिल शर्मा, करनाल कष्टï निवारण समिति के सदस्य तेजिन्द्र बिड़लान सहित विभिन्न जिलों से आए एचसीएस अधिकारी मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *