करनाल, 9 फरवरी : मॉडल टाउन स्थित इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल में भव्य बेबी शो व मदर रैंप वॉक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 130 बच्चों व माताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए रंगारंग बेबी शो, फैंसी ड्रैस कम्पीटीशन, फायर फ्री फूड,ऑर्ट एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन किया गया। इसके साथ-साथ माताओं के लिए रैंप वॉक, प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।
इस अवसर पर शशिपाल मेहता, पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त की। उन्होंने इस कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों का धन्यवाद किया तथा बधाई दी। मेहता ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों की अदभूत प्रतिभा को देखते हुए उनकी सराहना की तथा कार्यक्रम के दौरान करवाई गई गतिविधियों को बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्लेटफॉर्म बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जाना अत्यन्त आवश्यक है। प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा होती है, हमें चाहिए कि अपने बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उनको आगे बढऩे का अवसर दें ताकि वह एक अच्छे विद्यार्थी के साथ-साथ देश के अच्छे नागरिक भी बन सकें।
इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका सुनील सैनी ने कहा कि हम करनाल के शैक्षिणक वातावरण को बदलने का उद्देश्य लेकर आएं है। अच्छी शिक्षा के साथ-साथ हम विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओं द्वारा बच्चों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का भरपूर अवसर प्रदान करेंगे। उन्होंने मुख्यअतिथि एवं अन्य उपस्थित गणमान्यों का स्वागत किया तथा सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबन्धक रोहित सैनी, प्राचार्या आशा रानी, स्कूल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India