Breaking News
Home / Uncategorized / प्रधानमंत्री द्वारा 12 फरवरी को कुरूक्षेत्र से किया जाएगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास: उपायुक्त

प्रधानमंत्री द्वारा 12 फरवरी को कुरूक्षेत्र से किया जाएगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास: उपायुक्त

करनाल 9 फरवरी,  उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि कुरूक्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय  कुटेल का शिलान्यास करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर कुटेल में हजारों की संख्या में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से सुन व देख सकेंगे। इस मौके पर घरौडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने कार्यक्रम की सफलता के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त ने शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में कुरूक्षेत्र मेें आयोजित स्वच्छ शक्ति कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा कुटेल में बनने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विश्वविद्यालय परिसर में देखने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण की देखरेख में स्थानीय नेताओं की जनसभा आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग्स व बैनर लगाए जाएंगे व कार्यक्रम के दिन सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर पीडबल्यूडी मैकेनिकल के कार्यकारी अभियंता नगेन्द्र पीडब्बलूडी के कार्यकारी अभियंता दलेल सिंह, डीआईओ महीपाल सीकरी, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के सीनियर एओ जितेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *