Breaking News
Home / Events / संगीत और नृत्यों से झलकी मां सरस्वती की आराधना

संगीत और नृत्यों से झलकी मां सरस्वती की आराधना

पिहोवा 9 फरवरी  – प्रसिद्घ कलाकारों की संगीत और नृत्यों से मां सरस्वती की आराधना करने का अनोखा प्रयास कलाकारों द्वारा किया गया। इन प्रस्तुतियों से सरस्वती तीर्थ का पूरा माहौल मां सरस्वती की भक्ति में रम गया। इस सांस्कृतिक संध्या में आए कलाकारों ने भक्ति रस और हरियाणावी लोक संस्कृति को देखने का अवसर मिला।
अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में शुक्रवार को देर सायं एसडीएम निर्मल नागर ने दीप प्रज्जवलित करके सांस्कृतिक संध्या का विधिवत रुप से शुभारम्भ किया। इससे पहले एसडीएम निर्मल नागर ने दिल्ली से आए कलाकार संगीता शर्मा, शीनम कैथोलिक, राम मेहर मेहला, राजू पंजाबी, चंडीगढ़ से आए कलाकार अतुल कुमार दुबे को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दूसरे दिन कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहली प्रस्तुति देते हुए दिल्ली से आई संगीता शर्मा एंड पार्टी ने मां सरस्वती की आराधना पर आधारित नृत्य की बेहतरीन अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया।
इस सांस्कृतिक संध्या में शीनम कैथोलिक ने ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का नामक देश भक्ति गीत पर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। इसी प्रकार लोक गायक राममेहर मैहला ने आध्यात्मिक प्रस्तुति इज्जत आली चुन्नी लीरम-लीर बणादे तूं, मनै फकीर बणादे तूं, लोक गायक राजू पंजाबी ने भी अपनी प्रस्तुति दी। चण्डीगढ से पहुंचे अतुल कुमार दूबे ने कलाम व सूफी भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर तहसीलदार चेतना चौधरी, बीडीपीओ राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *