कुरुक्षेत्र 13 फरवरी सरकार द्वारा गुरु रविदास जन्म स्थान दर्शन यात्रा के माध्यम से श्रृद्घालुओं को काशी वाराणसी की यात्रा करवाई जाएगी। इस यात्रा का आयोजन अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग द्वारा किया जाएगा। बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में जिला कल्याण अधिकारी ने शीशपाल महला कहा कि ऐस व्यक्ति जिनके विरुद्घ कोई न्यायिक मामला दर्ज न हो व सरकारी कर्मचारी न हो तथा इच्छुक व्यक्ति के परिवार से केवल 4 व्यक्ति इस यात्रा के लिए आवेदन जमा करवा सकते है। इस यात्रा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2019 है। आवेदन पत्रों को महानिदेशक अनुसूचित जातिया एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग हरियाणा को भिजवाया जाएगा तथा सम्बन्धित आवेदन पत्रों में चयन निदेशालय स्तर पर ही किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आवेदन करके इस यात्रा का लाभ उठाए।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India