शाहाबाद मारकंडा, 13 फरवरी मंगलवार को देर सायं गांव झरौली कलां में भाजपा के कार्यकर्ता कली राम सैनी, रवि कुमार, सुशील सैनी, रोहित, दविंद्र, रजत, सिमरण झरौली व रामप्रसाद झरौली द्वारा राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। गांव में पहुंचने पर सभी कार्यकर्ताओं ने शाल व स्मृति चिन्ह देकर राज्यमंत्री का सम्मान किया।
सैनी धर्मशाला के प्रांगण में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश के इतिहास में भाजपा की सरकार सबसे ईमानदार साबित हुई है क्योंकि प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत की होती। उन्होने कहा कि गांव झरौली कला में अब तक 47 लाख रूपए के विकास कार्य सम्पन्न हो चुके हैं। राजनीति के भेदभाव से ऊपर उठकर नगर के साथ साथ हल्के के हर गांव, कालोनियों व डेरों का चहुमुखी विकास करवाया गया है। गांव बसंतपुर में 26 ट्रेड व शाहाबाद में 18 ट्रेड की आई.टी.आई. की सौगात दी गई है जिससे हल्के के छात्रों को अन्य जिलो में कोर्स करने के लिए नहीं जाना पडेगा। 9 करोड की लागत से कलसाना-मोहनपुर पुल का कार्य प्रगति पर है। हल्के के चम्मूकलां गांव में सरकारी कालेज शाहाबाद के इतिहास में एक बहुत बडी सौगात है। उन्होने गांव में कार्य कर्ताओं के मकानों पर पार्टी के झंडे अपने हाथों से लगाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी के विकास में कार्यकर्ता की अहम भूमिका होती है।
उन्होंने गांवो में चल रहे विकास कार्यांे का निरीक्षण किया तथा भाजपा युवा नेता सिमरण झरौली के घर विकास कार्यों पर चर्चा की। सिमरण झरौली तथा युवा टीम ने स्मृति चिन्ह देकर राज्यमंत्री का सम्मान किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन महामंत्री जगदीप सांगवान ठोल ने किया। इस अवसर पर तेवर खान नहर माजरा, मंडलाध्यक्ष गोपाल राणा तंगौर, अमरजीत सिंह झरौली, विनोद वधवा कलसाना, मैंबर ब्लॉक समिति अमरजीत संभालखी, गंगाधर शर्मा, रूपचंद सैनी बसंतपुर, बूटा सिंह कंबोज, जीत राम वाल्मीकि, राजबीर राणा कलसाना, रणजीत सिंह मुगलमाजरा, राजेंद्र शर्मा शांतिनगर, कली राम सैनी, पूर्व सरपंच गुरबचन सिंह, सतनाम सिंह कंबोज, रोहित सैनी, रवि सैनी, दविंद्र सैनी, गुरमेज बिट्टा, हरने सिंह, अमरीक पहलवान, संता सिंह सहित इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Post Now India Post Now India