कुरुक्षेत्र, 13 फरवरी। वर्ष 2019 के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मवर्ष के उपलक्ष्य में पूरे देश के द्वारा अत्यन्त गौरवशाली तरीके से अनेक राजनैतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में इतिहास विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के द्वारा दिनांक 7-8 मार्च 20१9 को दो दिवसीय अन्तराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस अन्तराष्ट्रीय कांफ्रेंस में भारत, सयुक्त राष्ट्र अमेरिका, इग्लैड़, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के प्रसिद्ध इतिहासकारों एवं विद्वानों द्वारा व्याख्यान किय जाएगा। सुप्रसिद्ध एवं विषय से सम्बन्धित इतिहासकार एवं विद्वान इस अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में अपने व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इस दो दिवसीय कांफ्रेंस के दौरान इतिहासकारों एवं शोधर्कायों द्वारा महात्मा गांधी के सिद्धान्तों, विचारधारा, जीवन दर्शन, भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में उनके अमूल्य योगदान, नए राष्ट्र के निर्माण में महात्मा गांधी के योगदान एवं अन्य सम्बन्धित विषयों पर शोध पत्र प्रस्तूत किए जाएग। महात्मा गांधी के नेतृत्व के अंतर्गत किए गए मजदूर किसान आन्दोंलनों महिला सशक्तिकरण के लिए किये गये प्रयत्नों निम्न एवं पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए प्रयत्नों तथा वर्तमान भारत में गांधी जी कि विचारधारा एवं उनकी उपलब्धियों की प्रासंगिकता पर भी शोध पर प्रस्तुत किय जाएंगे। इस अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस के उद्घाटन स्तर की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा द्वारा की जाएगी। इस कांफ्रेंस के आयोजन स्थान पर महात्मा गांधी से सम्बन्धित एक पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। उत्तर भारत के विभिन्न विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों के शिक्षक भारी संख्या में इस कांफ्रेंस में डेलीगेट के तौर पर हिस्सेदारी करेंगे।
Home / Uncategorized / इतिहास विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय महात्मा गांधी के 150वें जन्मवर्ष के उपलक्ष्य में एक अंतराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India