Breaking News
Home / Events / मॉरिशस के राष्ट्रपति एवं स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर किया अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ

मॉरिशस के राष्ट्रपति एवं स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर किया अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ

कुरुक्षेत्र 14 फरवरी  भारत से बाहर मॉरिशस में पहली बार आयोजित 4 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का दीप प्रज्जवलित करके विधिवत शुभारंभ मॉरिशस के राष्ट्रपति परमासिवम पिल्ले एवम गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा विवेकानंद ऑडिटोरियम में किया गया। इस अवसर पर मॉरिशस के कला एवं संस्कृति मंत्री पी. रूपेण, शिक्षा मंत्री, पर्यटन मंत्री सहित मॉरिशस सरकार के अनेक उचाधिकारी एवं भारत से पहुंचे जैन संत आचार्य लोकेश मुनि, बाबा भूपेंद्र सिंह पटियाला वाले, भागवताचार्य संजीव कृष्ण ठाकुर, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य सचिव विजय दहिया, मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सदस्य विजय नरूला, उपेंद्र सिंघल, राजेन्द्र पराशर, डॉ प्रीतम सिंह, रविन्द्र सांगवान, सौरभ चौधरी उपस्थित थे। मॉरीशस सरकार की और से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की और से राष्ट्रपति तथा कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रियों एवं उच्चाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मॉरिशस हुआ गीतमय, शोभायात्रा में जमकर थिरके श्रद्धालु
इससे पूर्व जीओ गीता एवं श्री कृष्ण कृपा परिवार की और से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में गीता जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। मॉरिशस के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह शोभा यात्रा इस्कॉन मन्दिर में सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा को लेकर मॉरिशस गीतामय हो गया। श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारे की धुन पर शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालु जमकर थिरके और इस अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।
शोभा यात्रा में शामिल हुए मॉरिशस के राष्ट्रपति
इस शोभायात्रा में मॉरिशस के राष्ट्रपति परमाशिवम पिल्ले तथा कला एवं संस्कृति मंत्री विशेष रूप से शामिल हुए। राष्ट्रपति ने गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज और उनके साथ आए श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि मॉरिशस ने स्वामी ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से मॉरिशस सरकार ने गीता महोत्सव मनाना शुरू किया है। भारत के हरियाणा प्रान्त के कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पिछले 2 वर्षों से मॉरिशस सहभागी देश रहा है। इसी प्रकार आगामी 2 वर्षों तक मॉरिशस में आयोजित गीता महित्सव में हरियाणा सहभागी प्रदेश व भारत सहभागी देश रहेगा। मॉरिशस के कला एवं संस्कृति मंत्री पी. रूपेण ने अपने संबोधन में कहा कि मॉरिशस में प्रति वर्ष गीता महोत्सव सुन्दर ढंग से मनाने की योजना बनाई जाएगी ताकि गीता का प्रचार प्रसार जन जन तक पहुंच सके।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *