Breaking News
Home / Uncategorized / सीआरपीएफ के जवानो को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को नगर निगम करनाल के स्टाफ ने कार्यालय में इकठ्ठे होकर दो मिनट का मौन रखा

सीआरपीएफ के जवानो को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को नगर निगम करनाल के स्टाफ ने कार्यालय में इकठ्ठे होकर दो मिनट का मौन रखा

करनाल 15 फरवरी,           गुरूवार को श्रीनगर के पुलवामा जिले में हुई घटना में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानो को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को नगर निगम करनाल के स्टाफ ने कार्यालय में इकठ्ठे होकर दो मिनट का मौन रखा और देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानो के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। संवेदना व्यक्त करने वालो में नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता, मुख्य अभियंता रमन शर्मा सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

निगम आयुक्त राजीव मेहता ने कहा कि जिस प्रकार हमारे देश के सैनिको पर धोखे से व कायरतापूर्ण तरीके से हमला किया गया है, जिससे हमारे कई सैनिक शहीद हो गए हैं और उनके परिवार उजड़ गए हैं, उसे लेकर देश बहुत गुस्से में हैं और उनका खून खोल रहा है। उन्होने कहा कि वह हमारे सामने आकर लड़े, हम फिर देखते हैं कि किसमें कितना जोश है और हिम्मत है। ऐसे धोखे से मारने और भाग जाने वाले गद्दारों के खिलाफ हमें एकजूट होना पड़ेगा और हमे पूरी दुनिया को बताना होगा कि जब हमारा सैनिक शहीद होता है, तो किस प्रकार देश वासियों का खून खोलता है। किस प्रकार देश के सभी नागरिक अपने वीरो की शहादत को ना भूलने की कसम खाते हुए यह प्रण लेते हैं कि हम अपने देश के दुशमनो, गद्दारों और देश-द्रोहियों को नही छोड़ेंगे।

आयुक्त ने कहा कि हम उन सभी परिवारों को सांत्वना देते हैं, जिनके बच्चे, भाई व पति को बिना किसी चेतावनी व धोखे से शहीद किया गया।  हम अपने मन में यह बात जरूर रखेंगे कि हम ऐसे गद्दारो की हिम्मत को हराने के लिए पूरे विश्व में यह संदेश देंगे कि आज पूरा भारत एकजूट है, ताकि उनके होसलो को तोड़ा जा सके। हम अपने देश को आतंकवाद और गद्दारों से बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे और उनके इरादो को सफल नहीं होने देंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *