कुरुक्षेत्र 16 फरवरी। 24वें हरियाणा राज्य खेल एवं युवा उत्सव में कैथल व अम्बाला की टीमों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते हुए हरियाणवी समूह नृत्य की प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। इस राज्य स्तरीय युवा उत्सव में कुरुक्षेत्र की टीम ने हारमॉनियम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया। इस राज्य स्तरीय तीन दिवसीय युवा उत्सव में 16 विधाओं में 600 से ज्यादा कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और इन 16 विधाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले कलाकारों को हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से 16 लाख रुपए की राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इन सभी कलाकारों को उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने सम्मानित किया।
शनिवार को मैक के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में 24वें हरियाणा राज्य स्तरीय युवा उत्सव के समापन समारोह में कलाकारों को सम्मानित करते हुए उपायुक्त डा.एसएस फुलिया ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छिपी प्रतिभा सामने आती है और कलाकारो को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहेरा अवसर मिलता है। इससे पहले उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, हरियाणा कला परिषद के निदेशक अनिल कौशिक, मैक के क्षेत्रिय निदेशक संजय बशीन, क्षेत्रिय निदेशक महेश जोशी, एसडीएम अश्वनी मलिक, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह सहित तमाम अधिकारियों, प्रशिक्षकों और कलाकारों ने कश्मीर में शहीद हुए जवानों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्घांजलि दी। इसके उपरांत उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने प्रथम आने वाली टीम के कलाकारों को 10-10 हजार रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाले कलाकारों को 7500-7500 रुपए तथा तृतीय स्थान पर आने वाले कलाकारों को 5-5हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राष्टï्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे, हालांकि हरियाणा के कलाकार राष्टï्रीय स्तर पर 6 बार प्रथम स्थान और 5 बार द्वितीय स्थान हांसिल करके हरियाणा का गौरव देश में बढ़ा चुके है।
एसडीएम अश्वनी मलिक ने मेहमानों का स्वागत करते हुए बताया कि सभी जिलों से 16 विधाओं में कलाकारों ने 24वें हरियाणा राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लिया। इस प्रदेश के युवाओं ने खेलों, शिक्षा और सांस्कृतिक विधाओं में प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस बार भी उमीद है कि हरियाणा के सितारें राष्टï्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करेंगे। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी यशवीर सिंह ने बताया कि शास्त्रीय गायन हिंदुस्तानी प्रतियोगिता में रेवाडी प्रथम, अंबाला व कुरुक्षेत्र द्वितीय, तथा सिरसा तृतीय स्थान पर रहे। कत्थक प्रतियोगिता में पंचकूला प्रथम,कैथल द्वितीय तथा अम्बाला तृतीय स्थान पर रहे, ओडिसी प्रतियोगिता में पंचकूला प्रथम, कुच्चीपुडी प्रतियोगिता में महेन्द्रगढ प्रथम,भारतनाटयम में पानीपत प्रथम,पंचकूल द्वितीय स्थान पर, हारमॉनियम प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र प्रथम, रोहतक व महेन्द्रगढ द्वितीय तथा अम्बाला व सिरसा तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह गिटार प्रतियोगिता में सिरसा प्रथम, अम्बाला द्वितीय तथा कुरुक्षेत्र तृतीय स्थान पर रहे, मृंदगम प्रतियोगिता में हिसार प्रथम, सितार प्रतियोगिता में अंबाला प्रथम, महेन्द्रगढ द्वितीय तथा रेवाडी तृतीय स्थान पर रहे, बांसरी प्रतियोगिता में महेन्द्रगढ प्रथम,सिरसा द्वितीय, तबला प्रतियोगिता में भिवानी व कैथल प्रथम, सोनीपत, कुरुक्षेत्र व पलवल द्वितीय तथा पंचकूला व गुरुग्राम तृतीय स्थान पर रहे, तत्कालीन व्याख्यान प्रतियोगिता में रोहतक प्रथम,सोनीपत व पलवल द्वितीय तथा अम्बाला व झज्जर तृतीय स्थान पर रहे।
इसी तरह लोकगीत प्रतियोगिता में हिसार प्रथम,भिवानी व चरखी दादरी द्वितीय तथा महेन्द्रगढ,कैथल व रेवाडी तृतीय स्थान पर रहे, नाटक प्रतियोगिता में यमुनानगर प्रथम,फरीदाबाद द्वितीय, भिवानी, दादरी व हिसार तृतीय स्थान पर रहे, अप्रतियोगिता श्रेणी में अंबाला प्रथम, हिसार, यमुनानगर व सोनीपत द्वितीय, जींद व रेवाडी तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह हरियाणवी समूह नृत्य में अंबाला व कैथल प्रथम, सोनीपत व हिसार द्वितीय स्थान पर रहे। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन रामनिवास ने किया। इस मौके पर प्रशिक्षक जय भगवान, शमशेर सिंह, मनोज कुमार,गुरविन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि प्रशिक्षक और अधिकारीगण मौजूद थे।
Post Now India Post Now India