Breaking News
Home / Uncategorized / अन्तोदय सरल प्रोजेक्ट पर जिले के अधिकारियों को विस्तार से जानकारी देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

अन्तोदय सरल प्रोजेक्ट पर जिले के अधिकारियों को विस्तार से जानकारी देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

कुरुक्षेत्र 21 फरवरी। स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को डिजीटल हरियाणा सैल द्वारा अन्तोदय सरल प्रोजेक्ट पर जिले के अधिकारियों को विस्तार से जानकारी देने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला मेें डिजीटल हरियाणा सैल सीएम कार्यालय के सदस्य सुहेल मनोचा और मानसा आचार्या ने अधिकारियों को अन्तोदय सरल प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर कार्यशाला की अध्यक्षता सीटीएम संयम गर्ग ने की।
कार्यशाला में डिजीटल हरियाणा सैल सीएम कार्यालय के सदस्य सुहेल मनोचा और मानसा आचार्या ने अधिकारियों को बताया कि अन्तोदय सरल प्रोजेक्ट के तहत करीब 485 से ज्यादा स्कीमें व सर्विसस आम जनता की सुविधाओं के लिए प्रदान की जा रही है तथा प्रदेश में 115 अन्तोदय सरल केन्द्र, सरल केन्द्र व अन्तोदय केन्द्र है। उन्होंने अधिकारियों को थानेसर सरल केन्द्र का स्कोर प्रदेश में प्रथम आने पर बधाई दी और कहा कि इसी मेहनत के साथ आप सभी आगे भी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों पर 37 विभागों की स्कीम व सर्विसस आम जनता की सुविधा के लिए प्रदान की जा रही है, कोई भी प्राथी ऑन लाईन घर बैठे ही आवेदन कर सकता है।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि नागरिकों को सम्बन्धित स्कीमें व सर्विसस का लाभ मिले, इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार करें तथा अपने कार्यालय में केन्द्रों से सम्बन्धित फलैक्स भी लगाएं तथा उस फलैक्स पर अपने विभाग से सम्बन्धित जानकारी विस्तार से लिखे ताकि आम जनता उसे पढ कर लाभ उठा सके। कोई व्यक्ति आपके कार्यालय में अगर केन्द्रों से सम्बन्धित जानकारी के लिए आता है तो उसे विस्तार से बताएं तथा उसकी कोई समस्या है तो उसे भी दूर करें। उन्होंने 1800-2000-023 हैल्प लाईन नम्बर के बारे में कहा कि इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति डायल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी एसडीएम को कहा कि 2 सप्ताह में कम से कम एक बार केन्द्रों पर काम कर रहे आप्रेटरस की बैठक करें तथा उनके कार्य की समीक्षा करें अगर उनको कोई भी समस्या है तो उसे भी दूर करें।
डिजीटल हरियाणा सैल सीएम कार्यालय के सदस्य सुहेल मनोचा और मानसा आचार्या ने कार्यशाला से पहले शाहबाद के अन्तोदय सरल केन्द्र का निरीक्षण भी किया तथा वहां लाभ लेने आए व्यक्तियों से विस्तार से बातचीत भी की। इसके अलावा अधिकारियों ने अन्तोदय भवन डीडीपीओ कार्यालय, यूएचबीवीएन कार्यालय तथा बागवानी विभाग का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में इन केन्द्रों के अलावा करीब 4 हजार अटल सेवा केन्द्र भी चल रहे है जो गांवों में अपनी सेवाएं आम नागरिकों को दे रहे है।
कार्यशाला में सीटीएम संयम गर्ग ने बताया कि उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के मार्गदर्शन में जिलें में 5 केन्द्र है इनमें सरल केन्द्र थानेसर में है, अन्तोदय केन्द्र बीडीपीओ कार्यालय थानेसर में है तथा अन्तोदय सरल केन्द्र लाडवा, पिहोवा और शाहबाद में कार्य कर रहे है तथा आम जनता को सम्बन्धित स्कीमों तथा सर्विसस का लाभ दें रहे है। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि जिले में सभी केन्द्र सुचारू रूप से चल रहे है तथा आम जनता को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आ रही है। जानकारी के विषय में सीटीएम ने कहा कि समय-समय पर सम्बन्धित आप्रेटरस की ट्रेनिंग भी करवाई जाती है। इस मौके पर लाडवा एसडीएम अनिल यादव, डीआईपीआरओ सुरेश कंवर सरोहा, डीआरओ डा.चंादी राम चौधरी, सीएमजीजेए निखित अग्रवाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *