कुरुक्षेत्र 21 फरवरी। सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बताया कि राष्टï्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के कुछ कर्मचारी गत 5 फरवरी 2019 से निरंतर असवैधानिक रूप से हडताल पर चल रहे है और पहले भी कर्मचारी 2 वर्ष में लगभग 10 बार हडताल कर चुके है। उन्होंने बताया कि जबकि एनएचएम के कर्मचारियों को सुरक्षा सर्विस प्रदान करने हेतू 1 जनवरी 2018 से सर्विस बायॅ लॉज बना दिए गए है, इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की वेतन विसंगितयों पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री स्तर पर दूर कर दी गई है। सभी कर्मचारियों को सर्विस बॉय लॉज के अनुसार वार्षिक वेतन वृद्घि, डीए व अन्य लाभ निरंतर दिए जा रहे है। इससे प्रदेश सरकार प्रतिवर्ष 110 करोड रुपए का वित्तिय भार पडा है।
उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि खेद का विषय है कि कर्मचारियों को बार-बार समझाने के बावजूद भी कर्मचारी अपनी सेवाओं पर पुन: नहीं लोट रहे है और 20 फरवरी तक जिलें में कुल कर्मचारियों में से 236 कर्मचारी हडताल पर निंरतर बैठे है और कर्मचारियों के इस रवैयों को गंभीरता से लेते हुए तीन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। एनएचएम के अंतर्गत एसएनसीयू, लेबर रूम तथा आपातकालीन सेवाओं को जिले में कार्यरत नियमित कर्मचारियों के माध्यम से सुचारू रूप से चलाएं जाने के प्रयाप्त प्रबध्ंा कर लिए गए है। जिले में एम्बुलैंस पर कार्यरत नियमित चालकों, हरियाणा रोडवेज से व आउट सोर्सिंग से चालकों का प्रयाप्त प्रबंध कर लिया गया है और सभी सेवाएं सुचारू रूप से चल रही है।
उन्होंने हडताल पर चल रहे कर्मचारियों से गुजारिश कि की वे अपने रवैयों को त्यागते हुए तुरंत प्रभाव से अपनी सेवाओं पर लौटे अन्यथा जिन कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त हो जाएंगी उन्हें किसी भी हालत में पुन: सेवाओं में नहीं लिया जाएगा। जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होंगे।
Post Now India Post Now India