Breaking News
Home / Uncategorized / मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर 23 व 24 फरवरी को

मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर 23 व 24 फरवरी को

कुरुक्षेत्र 22 फरवरी चुनाव तहसीलदार संदीप ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से पात्र मतदाताओं का नाम सूचियों में शामिल करने के लिए 23 व 24 फरवरी को सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर लगाएं जा रहे है, सभी लोगों को इन शिविरों का फायदा उठाना चाहिए।
उन्होंने शुक्रवार को बातचीत करते हुए कहा कि अभी तक पात्र अपंजीकृत व्यक्तियों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने के लिए 23 व 24 फरवरी को मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। इन दिनों सभी मतदान केन्द्रों के अधिकारी अपने-अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से फार्म न. 6 प्राप्त करेंगे। सभी मतदान केन्द्र स्तर के अधिकारी 31 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचि की प्रति अपने पास रखेंगे तथा मतदान केन्द्र पर आने वाले सभी व्यक्तियों को मतदाता सूचियों का अवलोकन करवाएंगे। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है उस बारे जिला निर्वाचन कार्यालय या सम्बन्धित निर्वाचक पंजीयन अधिकारी के ध्यान में लाई जाए ताकि समय रहते त्रुटि को ठीक किया जा सके। सभी सुपरवाईजर दोनो दिन उन को अलॉट किए गए ऐरिया में सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान केन्द्र स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। सुपरवाईजर व मतदान केन्द्र स्तर के अधिकारी 23 व 24 फरवरी 2019 को अपने-अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर पात्र अपंजीकृत व्यक्तियों से फार्म  न. 6 भरवाएंगे। इन दोनों दिनों में सभी प्राईवेट व सरकारी स्कूलों को खुला रखें ताकि मतदान केन्द्र स्तर के अधिकारी उपस्थित रहकर फार्म प्राप्त कर सके।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *