करनाल 22 फरवरी, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि किसानों को लाभान्वित करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले में करीब 47000 फार्म भरे जा चुके हैं जिन्हें एनआईसी पर अपलोड किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि किसानों को पेंशन योजना का लाभ देने के लिए राजस्व विभाग व कृषि विभाग तथा पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी, जिन्होंने गांव-गांव जाकर किसानों के फार्म भरवाए। परिणामस्वरूप जिले में करीब 47000 फार्म भरे जा चुके हैं। इस योजना का लाभ उन लघु व सीमांत किसानों को मिलेगा जिनकी दो हैक्टेयर से जमीन ज्यादा न हो।
उन्होंने बताया कि अब केन्द्र सरकार की ओर से ही किसानों के खाते में साल भर के अंदर किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों की आर्थिक दशा में सुधार लाने के लिए 6 हजार रुपये में से मार्च माह की 31 तारीख को पहली किस्त 2 हजार रुपये किसानों के खाते में डालने की तैयारी है। योजना के तहत आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 20 फरवरी थी। इसके बाद फार्म इस योजना के तहत किसानों के आवेदनों को लेकर केन्द्र सरकार की ओर से जो भी निर्देश जारी किए जाएंगे उन पर ही प्रशासन की ओर से अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के करीब 9 लाख आवेदन करने वाले किसानों को इस योजना का लाभ शीघ्र मिले इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्परता से काम करने के निर्देश दिए हैं। करनाल जिले में भी यह कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
Post Now India Post Now India