Breaking News
Home / Uncategorized / हर जिलें में खोली जाएगी खेल नर्सरियां: निदेशक भुपेंद्र सिंह

हर जिलें में खोली जाएगी खेल नर्सरियां: निदेशक भुपेंद्र सिंह

कैथल, 25 फरवरी:  खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक भुपेंद्र सिंह ने कहा कि कुश्ती की शुरूआत अखाड़ो से होती है। प्रदेश के खिलाडि़यों को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए राज्य के 100  अखाड़ो में खिलाडि़यों के लिए रैसलिंग मैट तथा जिम का प्रबंध किया जाएगा ताकि इन अखाड़ो से ट्रेनिंग लेकर युवा खिलाड़ी अपना व प्रदेश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में हर जिले में एक खेल नर्सरी भी खोली जाएगी, जिसमें आवासीय तथा डे-बोर्डिंग व्यवस्था के साथ प्रशिक्षित कोच खिलाडि़यों को प्रशिक्षित करेंगे।

        खेल एवं युवा विभाग के निदेशक भुपेंद्र सिंह स्थानीय सर छोटू राम स्टेडियम में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा एवं हरियाणा केसरी व कुमारी दंगल के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, खेल उपनिदेशक अरूण कांत, जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल,संयोजक शमशेर सिंह ढुल ने तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभांरभ ध्वजारोहण तथा खिलाडि़यों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाकर किया। हरियाणा के सभी जिलों से आई कुश्ती खिलाडि़यों ने मार्च पास्ट किया। इस मौके पर पुलवामा में हुए आतंकी हमलों में शहीद हुए शहीदों को दो मिनट मौन रखकर श्रद्घांजली भी दी गई। ओएसडीएवी स्कूल तथा लव अकेडैमी के बच्चों ने देश भक्ति नृत्यावली पेश की।

         निदेशक भुपेंद्र सिंह खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के कुश्ती में राष्ट्रीय ही नहीं अर्तराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान है। कुश्ती के क्षेत्र में प्रदेश की महिला पहलवानों बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने साथ-साथ प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर चमकाया। खिलाडि़यों ने मेहनत, लग्न तथा प्रतिभा के बल पर अपने आप को खेलो के क्षेत्र में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि अखाड़ो से कुश्ती के पहलवान निकल कर आते है। अखाड़ों का प्रमोट करने के लिए जिला तथा राज्य स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाता है। इन प्रतियोगिताओ से युवा खिलाडि़यों को मौका मिलता है और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर भी मिलते है। हरियाणा केसरी में प्रथम आने वाली खिलाड़ी को एक लाख 51हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली खिलाड़ी को एक लाख रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली खिलाड़ी को 51 हजार रुपये की नगद राशि दी जाएगी। हरियाणा कुमारी की पहली विजेता को 51 हजार रुपये, दूसरी को 31 हजार रुपये तथा तीसरी को 21 हजार रुपये नगद इनाम दिया जाएगा। कुमारी दंगल की पहली विजेता को 5100 रुपये, दूसरी विजेता को3100 रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाली खिलाड़ी को 2100 रूपये दिए जाऐंगे।

        उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओ से उत्कृष्ट खिलाडि़यों को आगे आने का अवसर मिलता है। सरकार द्वारा खिलाडि़यों को आगे बढ़ने तथा प्रोत्साहन देने के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई है। खिलाडि़यों को नगद ईनाम के साथ-साथ योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। ऑलंपिक में गोल्ड मैडल लाने वाले खिलाडि़यों को 6 करोड़ सिल्वर जीतने वाले खिलाडि़यों को 4 करोड़ तथा ब्रांज जीतने वाले खिलाडि़यों को 4 करोड़ रूपये नगद ईनाम दिया जाता है इतना ही नहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडि़यों को भी 15 लाख रूपये नगद ईनाम दिया जाता है। एशियन  खेलों में गोल्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपये, सिल्वर जीतने वाले 1 करोड़ 50 लाख रुपये तथा ब्रांज विजेता खिलाड़ी को 75 लाख रूपये दिए जाते है। इसके साथ प्रतिभागी खिलाड़ी को 7 लाख 50 हजार रूपये नगद ईनाम दिए जाते है। पूरे देश में हरियाणा राज्य में खिलाडि़यों को सबसे ज्यादा प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी खिलाडि़यों से आह्वान किया कि खेल भावना से प्रतियोगिता में खेलें। इस मौके पर उन्होंने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा के साथ-साथ खिलाडि़यों को खेल भावना तथा खेल नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलवाई।

        इस मौके पर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, खेल उपनिदेशक अरूण कांत, जिला खेल अधिकारी सतविंद्र गिल, संयोजक शमशेर सिंह ढुल, सुशील कुमार, जसवंत, गुरमीत, विजय कुमार, अश्विनी, प्रसांत, रीटा,जोगिंद्र सिंह, अमरजीत,चेतन शर्मा, देवेंद्र, जगजीत सिंह, दीपक पामा, राजबाला, शैलेश सहित अन्य मौजूद थे।

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा एवं हरियाणा केसरी व कुमारी दंगल में 22 जिलों के 382 महिला पहलवानों के साथ-साथ अंर्तराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग ले चुकी 11 महिला पहलवान भी हिस्सा ले रही है। इन पहलवानो में झज्जर की रीतू मलिक है जिन्होंने 2018 में साउथ अफ्रिका में कॉम्नवेल्थ चैंपियनशिप में, 2018 में हंगरी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसके साथ-साथ इस प्रतियोगिता में रोहतक की निक्की,भिवानी की प्रियंका, दादरी की कविता, जींद की मिनाक्षी, पानीपत की नैना, हिसार की मंजू,स्वीटी तथा वंदना, सोनीपत की सोनम  तथा करनाल की सुजाता महिला पहलवान भाग ले रही है।

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा एवं हरियाणा केसरी व कुमारी दंगल के हरियाणा कुमारी के पहले राउंड में दादरी की रजनी ने यमुनानगर की करमीला को हराया। इसी प्रकार हिसार की मंजू ने सिरसा की मनीषा को, झज्जर की प्रीती ने रेवाड़ी की सपना को, भिवानी की प्रियंका ने रोहतक की सफाली को, पानीपत की रजनी ने कुरुक्षेत्र की गगनजोत को, जींद की मीनाक्षी ने फरीदाबाद की मानसी को हराया। इसी प्रकार हरियाणा केसरी के पहले राउंड में सिरसा की स्नेहा सिंधु ने पंचकूला की प्रमिंद्र को, झज्जर की ऋतु मलिक ने कुरुक्षेत्र की मनदीप कौर को, रोहतक की निक्की ने भिवानी की कीर्ती को, हिसार की कामना ने गुरुग्राम की आरती को, फतेहाबाद की प्रीती ने जींद की प्रिया को तथा पानीपत की नैना ने रेवाड़ी की नीतू को शिकस्त दी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *