करनाल 25 फरवरी, हैफेड चेयरमैन व घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु द्वारा पेश किए गए हरियाणा बजट की सराहना करते हुए कहा है कि यह बजट सबका साथ सबका विकास नारे पर पूरी तरह खरा उतरा है। इस बजट की खासियत यह है कि इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। चाहे वो कृषि हो या स्वास्थ्य, शिक्षा हो या कर्मचारी हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। सरकार के इस पांचवें बजट में मनोहर सरकार की विकासकारी सोच की झलक साफ दिखाई देती है। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल की सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में जिस ईमानदार नीति व नीयत से काम किया है उसी की परिपाटी पर हर वर्ग की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले इस बजट में यह भी साबित किया है कि मनोहर सरकार की आम व्यक्ति के प्रति सोच गहरे रूप से संवेदनशील है और वह हर वर्ग को साथ लेकर विकास की सोच पर खरी उतरी है।
विधायक ने कहा कि वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यू द्वारा पेश किया यह बजट हरियाणा प्रदेश को दिशा व दशा देने वाला बजट है, इस बजट से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है, निश्चित रूप से इस बजट से प्रदेशवासियों को बहुत लाभ होगा। प्रदेशवासियों ने जो सरकार से बजट में अपेक्षाएं की थीं, यह बजट उन अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरा है।
Post Now India Post Now India