कैथल, 27 फरवरी : पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ग्योंग में चल रहे महिला सिलाई एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम में 42प्रशिक्षणार्थियों को जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी तथा पंजाब नेशनल बैंक कैथल के जिला मुख्य प्रबंधक आरके कटारिया व केवी आईसी के समन्वयक विजय कुमार ने सभी को प्रमाण-पत्र वितरित किए। एलडीएम आरके कटारिया व जिला कल्याण अधिकारी सीमा रानी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपना स्वरोजगार स्थापित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में कम नही है। नौकरियों की जगह अपना खुद का व्यवसाय स्थापित करके अपना जीवन यापन करें। पीएनबी द्वारा समय-समय पर युवाओं को लोन की सुविधा देकर उन्हें स्वरोजगार बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक भुपिंद्र मेहंदीरता ने बताया कि इस संस्थान में 55 प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किए जाते हैं, जिनमें मोबाईल रिपेयर, फ्रीज, एसी, बिजली उपकरण, बैटरी मुरम्मत, कम्प्यूटर शिक्षा,फोटोग्राफी, ब्यूटी पार्लर इत्यादि शामिल हैं। प्रशिक्षण के बाद बैंक से ऋण भी मुहैया करवाया जाता है। इस मौके पर संकाय सदस्य नसीब कुमार, रामकुमार,अमिताभ आदि उपस्थित थे।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India