Breaking News
Home / Uncategorized / राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम का सम्मेलन 6 मार्च को एनडीआरआई में: रविकांत

राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम का सम्मेलन 6 मार्च को एनडीआरआई में: रविकांत

करनाल 27 फरवरी, नैशनल एस.सी.एस.टी हब लुधियाना द्वारा 6 मार्च को एनडीआरआई करनाल में राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के आंचलिक महाप्रबंधक गुरपाल सिंह के मार्गदर्शन में एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
नैशनल एस.सी.एस.टी हब कार्यालय के प्रमुख रविकांत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित नैशनल एससी.एसटी हब स्कीम के तत्वावधान में भारत सरकार के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों द्वारा स्थापित एस.सी.एस.टी हब स्कीम का आयोजन किया जाएगा। इस स्कीम के तहत एस.सी.एस.टी उद्यमियों की क्षमता का निर्माण करके सशक्त तरीके से सरकारी खरीद प्रक्रिया में इन उद्यमियों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
उन्होंने बताया कि 6 मार्च को एनडीआरआई के सभागार में एक दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में एस.सी.एस.टी उद्यमियों को स्कीम की जानकारी दी जाएगी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *