Breaking News
Home / Uncategorized / विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने पंजाबी धर्मशाला नीलोखेड़ी पर देखा प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम

विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने पंजाबी धर्मशाला नीलोखेड़ी पर देखा प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम

करनाल, 28 फरवरी  नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने वीरवार को नीलोखेड़ी स्थित पंजाबी धर्मशाला में बड़ी स्क्रीन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम को देखा। कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से अनेकों नागरिकों ने प्रधानमंत्री से सीधा संवाद किया, जिसका उन्होंने तुरन्त जवाब दिया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये विधायक कबीरपंथी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो लोगों से सीधा संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि इसी को असली लोकतंत्र कहते हैं।
उन्होंने कहा कि लोग देश के प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करके अपने आपको खुशनसीब मान रहे हैं। इस कार्यक्रम में करनाल जिला के नीलोखेड़ी शहर के एक आम नागरिक ने भी प्रधानमंत्री से सीधा संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि प्रधानमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर जो कार्यकर्ताओं को टिप्स दिये हैं, हमें उन्हें जन-जन तक पहुंचाना है ताकि देश को फिर से एक मजबूत सरकार मिले और देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी के हाथों में हो। उन्होंने कहा कि वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार ने देश व प्रदेश में इतने विकास के काम करवा दिये है। कार्यकर्ताओं का फर्ज है कि उन्हें जनता तक पहुंचाएं। इस मौके पर हलके के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *