कैथल, 28 फरवरी: मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी चंद्राणी रॉय व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कंचन लता ने पूंडरी व राजौंद खंड के विभिन्न सरपंचों को पूंडरी के अंत्योदय सरल का दौरा करवाकर आम जन के लिए दी जा रही विभिन्न सेवाओं व योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।
मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी चंद्राणी रॉय ने अंत्योदय सरल में आम जन को दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अंत्योदय सरल में आने वाले सभी लोगों को समयबद्ध सेवाएं मुहैया करवाई जाती हैं। आम लोगों को विभिन्न कार्यों को करवाने के लिए एक ही छत के नीचे लाभ मिल रहा है। पारदर्शी सुशासन व्यवस्था के तहत लोगों को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल रही है। आम जन के सभी कार्य जल्दी व बिना भ्रष्टाचार से हो रहे हैं। विभिन्न विभागों की 425 सेवाओं का लाभ अंत्योदय सरल के माध्यम से दिया जा रहा है। उन्होंने अंत्योदय सरल के विभिन्न चरणों के बारे में सभी सरपंचों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर सरपंचों को पम्फलैट देते हुए आह्वान किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी लोगों को अंत्योदय सरल के माध्यम से सेवाएं लेने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर एनआईसी व पंचायत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India