कुरुक्षेत्र 1 मार्च । प्रदेश की जनता ने फिर से भाजपा को सत्ता मे लाने का मन बना लिया है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देकर यह साबित कर दिया है कि यह आज का भारत है। एक सशक्त भारत है। लाडवा विधायक डॉक्टर पवन सैनी शुक्रवार को गांव बपदा में एक करोड़ से अधिक विकास कार्य के शिलान्यास व उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। विधायक डॉक्टर पवन सैनी ने एक साथ करीब एक दर्जन गांव के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को एक बार फिर से प्रगति की राह पर तेज गति से आगे चलाने का काम किया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठïा बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने देश में पारदर्शी प्रणाली को अपनाकर सुशासन स्थापित करने का काम किया, युवाओं को रोजगार देेने, किसानों की आय को दुगना करने की तरफ आगे कदम बढ़ाने, आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और भ्रष्टïाचार को समाप्त करने का काम किया। इस देश में भ्रष्टïाचार को समाप्त करने की पहल नेताओं से शुरू की गई और उसके बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ और पारदर्शी बनाने का काम किया गया। इस प्रदेश में पिछले साढे 4 सालों में लोगों की मांग पर नए कानून बनाने, पुराने कानून में परिवर्तन लाने का काम किया। इस नए परिवर्तन पिछले 48 सालों में किसी भी सरकार द्वारा नहीं किए गए। सरकार ने एक्स गे्रसिया पॉलिसी को फिर से लागू करने का काम किया और 1971 से लेकर अबतक 256 शहीद परिवारों को नौकरी देने का काम किया। इस सरकार ने 22 लाख परिवारों को 1 हजार से बढाकर 2 हजार पैंशन देने का कार्य किया और अभी हाल में ही देश के करीब 10 लाख किसानों को 6 हजार रुपए वार्षिक आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है, इसमें से 2 हजार रुपए की राशि एक दो दिन में ही किसानों के खाते में जमा हो जाएगी, इस सरकार ने 56 हजार बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां देने का काम किया है और एक दो दिन में 5 हजार सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। पवन सैनी ने कहा कि लोक सभा आम चुनाव 2019 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। पवन सैनी ने कहा की हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश के सबसे सफलतम मुख्यमंत्री े है और इनके नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करके फिर से प्रधानमंत्री बनाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने चुनावों से पहले प्रदेश की जनता के साथ जो वायदे किए थे उन सभी वायदों को केन्द्र और प्रदेश सरकार ने पूरा करने का काम किया है। इस सरकार ने भ्रष्टïाचार को समाप्त करना, इमानदार सरकार देना, पर्चा और खर्चा प्रणाली को समाप्त करके मेरिट के आधार पर 56 हजार बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां देना, गरीब कल्याण के मंत्र को लेकर चलना, मजदूरों के मेहनत नामे में इजाफा करना, किसानों को फसल का अच्छा भाव देना सहित हर वर्ग के लिए भाजपा सरकार ने काम किया। इस अवसर पर लाडवा मंडल अध्यक्ष ओमवीर, शिव अरोड़ा अश्वनी बन, राजू खुराना, साक्षी खुराना, राकेश कुमार ,गुरजीत सिंह ,देवेंद्र सिंह , राजपाल सरपंच सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India