Breaking News
Home / Uncategorized / 2018-19 स्मैम स्कीम के तहत कृषि यंत्रों के लिए किसान 7 मार्च तक कर सकते है आवेदन

2018-19 स्मैम स्कीम के तहत कृषि यंत्रों के लिए किसान 7 मार्च तक कर सकते है आवेदन

कुरुक्षेत्र 1 मार्च उपनिदेशक कृषि कर्मचंद ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कृषि विभाग द्वारा जिला कुरुक्षेत्र के किसानों के लिए वर्ष 2018-19 में स्मैम स्कीम के तहत 35 डीएसआर, 15 मल्टी क्रोप पलांटर, 10 रीपर बाइंडर, 4 पैडी टांसपलांटर, 10 स्ट्रा बेलर, 15 हे-रेक, 70 ट्रैक्टर अनुदान पर प्रदान किए जाने है। अनुसूचित जाति/लघु व सीमांत तथा महिलाओ किसानों को 50 प्रतिशत तथा सामान्य श्रेणी के किसानों का 40 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। महिला किसानों के लिए 30 प्रतिशत, लघु व सीमांत किसानों के लिए 50 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के किसानो को 10 प्रतिशत तथा शेष लक्ष्या सामान्य किसानों के लिए आंबटित है। उन्होंने कहा कि जो भी किसान आवेदन करना चाहते है, वे आनलाईन विभाग की वेबसाईट पर 7 मार्च तक आवेदन कर सकते है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *