Breaking News
Home / Uncategorized / खेल ही स्वस्थ शरीर का आधार: डॉ. काला

खेल ही स्वस्थ शरीर का आधार: डॉ. काला

कुरुक्षेत्र, 1 मार्च। मानव का शरीर ही असली धन है और खेल इसके लिए अच्छी खुराक है। कईं बार खेल से बड़े करियर भी बन जाते हैं। यह विचार विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. डीएस काला ने यूआईईटी संस्थान द्वारा खेल प्रांगण में आयोजित प्रतिस्पर्धा 2019 के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेल के साथ समय पर स्वस्थ खान-पान और समय पर सोना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इंजिनियरिंग की पढ़ाई के साथ-साथ कईं खिलाडिय़ों ने अपना करियर खेल से ही बनाया है। उन्होंने कहा कि खेल ही स्वस्थ शरीर का आधार है।
प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और शरीर स्वस्थ रखने के लिए खेल आवश्यक है। इसलिए विद्यार्थियों द्वारा खेलकूद को अपने का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। खेल हमें आपसी भाईचारे की भावना व एक-दूसरे समझने को मौका भी देता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण में खेल की अहम भूमिका है।
प्रतिस्पर्धा खेल कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि 100 मीटर की महिला दौड़ में बायोटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर की पुरुष दौड़ में मैकेनिकल के राहुल प्रथम रहे। 400 मीटर की रिले दौड़ की महिला वर्ग में सिमरन, कोमल, मनरीत व कोमल प्रथम रही। वही विभिन्न समूह वर्ग में दिपाक्षी, अंजल, कुसुम, मनदीप द्वितीय रही। पुरुषों की 400 मीटर रिले रेस में ईशान, दिपेश, सचिन व रूक्षांश प्रथम रहे।
इस मौके पर कार्यक्रम सहसंयोजक डॉ. कर्मबीर, डॉ. राम अवतार, डॉ. चन्द्र दिवाकर, डॉ. पूनम, डॉ. दीपक, डॉ. राजेश, विजय गर्ग, मनीष, नफीस, अधीक्षक कृष्ण पांडे, कुलदीप, जसमेर व हरिकेश पपोसा मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *