Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लगाई भ्रष्टाचार पर रोक, अब बिना सिफारिश योग्यता पर मिल रही है युवाओं को नौकरी: प्राचार्य रामपाल सैनी

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लगाई भ्रष्टाचार पर रोक, अब बिना सिफारिश योग्यता पर मिल रही है युवाओं को नौकरी: प्राचार्य रामपाल सैनी

करनाल 1 मार्च,  डीएवी कॉलेज करनाल के प्राचार्य रामपाल सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा नौकरी में भ्रष्टाचार को लगाम लगाई है, जिससे गरीब परिवारों के बच्चे भी बिना किसी सिफारिश के नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है, प्रदेश में हजारो प्रशिक्षित युवाओं को अप्रेंटिस के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाया गया है, जोकि अपने-आप में युवाओं के लिए बड़ी सौगात है।
  प्राचार्य वीरवार देर रात्रि गांव भैणी खुर्द में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में सुशासन स्थापित करने तथा पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। यही नहीं इन योजनाओं के क्रियान्वयन को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम भी उठाए हैं। उन्होंने सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस विभाग के माध्यम से सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है,जिससे लोग जानकारी प्राप्त करके उसका लाभ उठा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसान, मजदूर, छोटा व्यापारी व दुकानदार के हित के लिए समान विकास करवाए हैं।
 गांव के सरपंच स०हरभजन सिंह ने कहा कि ऐसी पहली सरकार है जिसने सभी वर्गो को लाभ दिया है। पिछली सरकारो में बिजली के दाम पर हाहाकार मिचती थी, परंतु मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बिजली वितरण में ऐसी योजना बनाई कि अब सभी को जरूरत के अनुसार समय पर बिजली मिल रही है।  मुख्यमंत्री ने बिजली के बिल आधे किए हैं, अब मुख्यमंत्री की योजना के अनुसार डेरो पर भी बिजली कनैक्शन दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना प्रधानमंत्री की ऐसी योजना है, जो कि गरीब परिवारो के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस योजना के बाद कोई भी गरीब व्यक्ति पैसो की कमी के कारण ईलाज से वंचित नही रहेगा। उन्होंने कहा कि जो पुलवामा में शहीद हुए है,उनकी शहादत को नमन करते है और उन्होंने भैणी खुर्द की पूरी पंचायत का एक माह वेतन शहीदों के नाम करने की घोषणा की है।
  जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुनील बसताड़ा ने बताया कि रात्रि चौपाल कार्यक्रम की शुरूआत प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार की गई है जिसके तहत हर जिले की ड्रामा पार्टी व सिनेमा यूनिट को निरंतर प्रचार-प्रसार के अतिरिक्त प्रत्येक माह में जिले के एक गांव में रात्रि ठहराव कर सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि जानकारी के अभाव में पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से होने वाले लाभ से वंचित न रहे। इस रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ड्रामा यूनिट के कलाकार डीआई सूरज बेदी, स्टेज मास्टर हिशम सैनी, कलाकार रामकुमार, शीशाराम, सुमेर पाल व प्यारे लाल ने गीतों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर कॉलेज के वाईस प्रिसिंपल डा०भीम सिंह, मैडम सुलोचना, पंचायत सदस्या सोनू रानी, अंजू, गांव के स्कूल के मुख्याध्यापक जगदीश चंद्र, मैडम मिनाक्षी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *