Breaking News
Home / Events / इस बार राहगिरी 3 मार्च 2019 कोे बस स्टैण्ड, लाडवा में होगी: पुलिस अधीक्षक, कुरूक्षेत्र

इस बार राहगिरी 3 मार्च 2019 कोे बस स्टैण्ड, लाडवा में होगी: पुलिस अधीक्षक, कुरूक्षेत्र

पुलिस अधीक्षक, कुरूक्षेत्र श्रीमति आस्था मोदी ने बताया कि इस बार राहगिरी का आयोजन 3 मार्च 2019 को प्रातः 7ः00 बजे से 09-30 बजे तक बस स्टैण्ड, लाडवा पर किया जाएगा। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम का उदेश्य लोगों को तनाव से मुक्त करके खुशी की ओर ले जाना और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए भाईचारे में रह कर सकारात्मक सोच के साथ आपस में मेलजोल को बढाकर मस्ती से परम्परागत खेलों के रंग में रंगने का है। आपसी भाईचारा को बढावा देना  एवं जिला स्तर के अधिकारियों एवं आम लोगों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। इस कार्यक्रम में पारम्परिक (पुराने) खेलों, संगीत, नुक्कड नाटिका, यातायात के नियमो की जानकारी व अन्य कार्यक्रमों का भी आयोंजन किया जाएगा। उन्हाने आम नागरिकों, स्कूल प्रशासन व बच्चों से अपील की है कि वे 3 मार्च 2019 को प्रातः 7ः00 बजे से 09-30 बजे तक बस स्टैण्ड, लाडवा पर अधिक से अधिक संख्या में पंहुच कर इस कार्यक्रम मे भाग ले। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोग को आपस में अपने-अपने मन की बाते साँझा करने का पूरा पूरा समय मिलता है तथा प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियो से भी तालमेल बनाने का मौका मिलता है।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *