Breaking News
Home / Religious / जो डूबते हैं महाकाल की भक्ति में, चार चांद लग जाते हैं उनकी हस्ती में: स्वामी श्री महेंद्रानंद जी गिरि महाराज

जो डूबते हैं महाकाल की भक्ति में, चार चांद लग जाते हैं उनकी हस्ती में: स्वामी श्री महेंद्रानंद जी गिरि महाराज

शाहाबाद मारकंडा, 2 मार्च   :   महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शनिवार को शाहाबाद नगर के प्राचीन व ऐतिहासिक महादेव शिव मंदिर से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व ऐतिहासिक शिव मंदिर में झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इससे पूर्व स्वामी श्री महिंद्रानंद जी गिरि महाराज व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने विधिवत पूजन किया। स्वामी जी ने कहा कि जो डूबते हैं महाकाल की भक्ति मेंचार चांद लग जाते हैं उनकी हस्ती में। मंदिर के प्रांगण में मंदिर सभा के प्रधान जगमोहन मनचंदासचिव संजीव भसीन तथा कोषाध्यक्ष राजकुमार सलूजा ने फूलमालाओं व पटके पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा का स्वागत नगर में जगह-जगह तोरणद्वार लगाकर किया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह प्रसाद वितरित किया और स्वागती गेट सजाए। शोभायात्रा में शामिल अनेक स्कूलों के विद्यार्थी ओम नम: शिवाय का जाप कर रहे थे। शोभायात्रा में शामिल झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी थी। भजनोंं व संकीतर्न मंडलियों द्वारा प्रस्तुत भजनों से सारा वातावरण शिवमय हो गया था। यह शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरते हुए वापिस मंदिर परिसर पहुंची।  उल्लेखनीय है कि नगर में महाशिवरात्रि पर्व पर अपना ही विशेष स्थान पहचान व महत्व है। चार मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व जहां पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जाता है वहीं शाहाबाद में भी इस पर्व को लेकर भारी उत्साह देखने को मिलता है। यह धर्मस्थल यहां पारम्परिक भाईचारा व साम्प्रदायिक सौहादर्य का प्रतीक बन गया है। जन सहयोग का ही परिणाम है कि इस मंदिर में अनेक सेवा प्रकल्प चल रहे है और धर्मस्थल निरंतर उन्नति की बुलंदियों को छू रहा है। इस मौके पर मंदिर सभा के प्रधान एडवोकेट जगमोहन मनचंदाबलदेव राज सेठीराज सतीजामुलखराज गुंबरदेवराज चराया सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *