Breaking News
Home / Events / हल्के की विजय संकल्प बाईक रैली से बढेगा देशभक्ति का जज्बा: राज्यमंत्री

हल्के की विजय संकल्प बाईक रैली से बढेगा देशभक्ति का जज्बा: राज्यमंत्री

शाहाबाद मारकंडा,  2 मार्च   :  शनिवार को गांव तिगरी के पास एक निजी पैलेस में शाहाबाद हल्के में निकाली विजय संकल्प बाईक रैली राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की अगुवाई में हल्के के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई यह रैली लोकनिर्माण विश्रामगृह शाहाबाद में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में पहुंचने पर समाजसेवी अवतार सिंह कतलाहरी, धुराला मंडल के अध्यक्ष विक्रम अटवान,महामंत्री रिंकू बैरागी ने फूलमालाओं के साथ राज्यमंत्री का स्वागत किया।  इससे पहले हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने निजी पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज हमारे पूरे प्रदेश में यह बाईक रैली निकाली जा रही है। उन्होने कहा कि इस रैली से सभी नागरिकों में देशभक्ति का जज्बा बढेगा। आज सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सभी भगवा रंग में रंगे दिखाई दिए। यह विजय संकल्प रैली रैली भारत माता की जय व वंदे मातरम् के उदघोष करते हुए तिगरी पैलेस से सूढपुर, हरिपुर, सरायसुखी, गोबिंद माजरा, धुराला, हिंगाखेड़ी,सलपानी खुर्द, अजराना बस स्टैंड, झांसा, ठोल, ढल्लामाजरा, मंधेड़ी, बसंतपुर, नलवी, कलसानी, नगला, बोरीपुर, कल्याणा से होती हुई लोकनिर्माण विश्रामगृह शाहाबाद पहुंची जहां पर राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर हरियाणा साहित्य अकादमी के डिप्टी चेयरमैन राव रणजीत सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष बलदेव राज चावला, भाजपा नेता कर्ण राज सिंह तूर, मुलखराज गुंबर, शाहबाद मंडल के अध्यक्ष अरुण कंसल, मंडलाध्यक्ष गोपाल राणा तंगौर, जोगिंद्र रत्ता, बलदेव राज सेठी, विजय मलिक आनंद, जंगबीर सिंह सरपंच मोहनपुर, परमाल सिंह मलिकपुर, संयोजक विनोद वधवा कलसाना, सहसंयोजक रामप्रसाद झरौली, नंबरदार राकेश प्रजापति, सरपंच अमनदीप सिंह ढिल्लो रतनगढ, भाजपा युवा नेता गौरव बेदी, राकेश गर्ग, डिंपल चीमा, बिट्टू, सरपंच ओमप्रकाश बढ़ाम, गुलजार सिंह रंधावा,अमरीक दामली, महल पाडलू, नंबरदार राजवीर पाडलू,नरेंद्र पाडलू,वाइस चेयरमैन रिंकू चहल खरींडवा,सरपंच यूनियन के प्रधान  मलकीत सिंह ढकाला,  नरेश खेड़ा,  सरपंच अमरजीत मामू माजरा, रामकरण सैनी यारा, सरपंच विनोद सैनी यारा, हरप्रीत पाडलु,सहित इलाके के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *