Breaking News
Home / Uncategorized / प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत योग्य प्रार्थी कर सकते है पैंशन के लिए आवेदन

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत योग्य प्रार्थी कर सकते है पैंशन के लिए आवेदन

कुरुक्षेत्र 2 मार्च नगर परिषद थानेसर के कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती ने शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि योग्य प्रार्थी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत पैंशन के लिए आवेदन कर सकते है। प्रार्थी नगर परिषद थानेसर कार्यालय, रोटरी चौंक सतगुरु कृपा आनलाईन सर्विस सीएससी सेंटर, पुराने बस स्टैंड नजदीक बीकानेर मिष्ठïान भंडार के नरेन्द्र सीएससी सेंटर में अपना पंजीकरण करवा सकते है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कर्मियों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर 3000 रूपये मासिक पेंशन की आर्थिक सहायता देना है। असंगठित क्षेत्रों से अभिप्राय स्ट्रीट वेंडर, ई-रिक्शा चालक, निर्माण कार्य में लगे श्रमिक, घरेलू नौकर, खेती में लगे मजदूर, बीड़ी बनाने वाले श्रमिक, हैंडलूम श्रमिक, धोबी व चमड़े आदि का कार्य करने वाले श्रमिक जिनकी मासिक आय 15 हजार रूपये से कम है,आदि शामिल है। इस योजना के लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के श्रमिक पात्र होंगे। इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक श्रमिक को स्व प्रमाणित घोषणा पत्र देना होगा कि सभी श्रोतो से उसकी मासिक आय 15000 रूपए से अधिक नही है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए रेहड़ी लगाने वाले, रिक्शा चलाने वाले, कूड़ा बिनने वाले, घरों में काम करने वाले, व्यक्तिगत काम करने वाले प्रार्थी जिनकी मासिक आमदनी 15 हजार रुपए मासिक से कम हो और जिनका ईपीएफ व एनपीएस ना कटता हो, इसके अतिरिक्त सभी महिला व पुरुष जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष तक हो, वे अपना आधार कार्ड, बैंक खाता, अपना मोबाईल नम्बर साथ लेकर आए। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत कार्ड बनवाने के लिए 55 रुपए से लेकर 200 रुपए तक आयुनुसार फीस भी जमा करवानी होगी। उन्होंने सभी योग्य प्रार्थियों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील भी की है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *