Breaking News
Home / Events / शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आर्य समाज कुरुक्षेत्र में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आर्य समाज कुरुक्षेत्र में यज्ञ का आयोजन किया जाएगा

पवन गर्ग , महामंत्री, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष  और  उनके साथियों ने पुलवामा व कश्मीर में हुए आतंकी हमलों से हुए शहीद जवानों की शहादत और उन शहीदों की आत्मिक शांति के लिए यज्ञ एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिनांक 6 मार्च 2019 दिन बुधवार को सुबह 10:00 बजे आर्य समाज मंदिर, नए बस अड्डे के सामने, कुरुक्षेत्र में रखा है । आप सभी कुरुक्षेत्रवासियों से अपील की जाती है की शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हवन यज्ञ में आहुति देकर शहीदों को नमन करें।
गर्ग ने पिछले महिने में हुए आतन्की हमले कि निंदा करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हो गया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 46 जवान शहीद हो गए थे। हमें वीरगति प्राप्त जवानों पर गर्व है जिन्होंने देश रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होने देश के प्रत्येक नागरिक से शहीदों के परिवारवालों की मदद के लिए आगे आने को कहा।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *