कुरुक्षेत्र, 5 मार्च | भारतीय स्टेट बैंक रेलवे रोड कुरुक्षेत्र द्वारा आज एक निशुल्क जाँच शिवर केम्प का आयोजन किया गया जिसमे श्रीकृष्णा आयुर्वेदिक राजकीय अस्पताल के अनुभवी चिकत्सको ने 300 से अधिक जरूरतमंद लोगो के निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैंक के रीजिनल मेनेजर विपिन कपूर ने संबोधित करते हुए कहा बैंक हमेशा जरुरतमन्द लोगो के साथ खड़ा रहता है और समय समय पर ऐसे निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श एवं दवाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन करता रहता है | उन्होंने कहा बैंकिंग के साथ साथ भारतीय स्टेट बैंक लोगो के साथ जुड़ने के लिए मदद करने के हमेशा तेयार रहता है जब भी मोका मिलता है वो आम जन की मदद के लिए केम्प का आयोजन करते रहते है |
उन्होंने कहा की अभी पिछले दिनों भी बैंक द्वारा क्विज़ पतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया था जिसमे 5 जिले के बच्चो ने हिस्सा लिया था | उन्होंने सभी चिकत्सको का आभार प्रगट किया इस अवसर बैंक के मुख्य प्रबंधक कपिल अरोड़ा भी माजूद थे उन्होंने भी लोगो को कहा की डॉक्टर के परामर्श के बिना दवाई नही न ले अगर कोई भी समस्या आती है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए |
Post Now India Post Now India
