Breaking News
Home / Politics / पार्टी ने मौका दिया तो लड़ेंगे लोकसभा चुनाव: शशिपाल मैहता

पार्टी ने मौका दिया तो लड़ेंगे लोकसभा चुनाव: शशिपाल मैहता

करनाल, 6 मार्च। प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मैहता ने कहा कि समान विकास व साफ नीयत के चलते केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। साफ छवि व ईमानदारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरे प्रदेश में विकास कार्र्याे को बढ़ावा दिया है। वे सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलते है। यह शब्द पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मैहता ने तरावड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कामरा के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। पूर्व उद्योग मंत्री से जब लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि अगर पार्टी ने लोकसभा चुनाव लडऩे का मौका दिया तो वह अवश्य लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का जो भी फैसला होगा, वे उन्हें मंजूर होगा।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब जनता के चहेते बन चुके हैं। मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कामरा ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा पार्टी ही जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश बुलन्दियों को छू रहा है। इस मौके पर पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मैहता, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र कामरा, मदन पोपली, पार्षद पवन कामरा, सुरेश रावल सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

स्थानीय नई अनाज मंडी में मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस समारोह, शहीदों को युद्ध स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि

करनाल 26 जनवरी। नई अनाज मंडी में 71वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *