कुरुक्षेत्र 6 मार्च। राजकीय महिला कालेज पलवल कुरुक्षेत्र में भूगोल एवं इतिहास परिषद की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार की अध्यक्षता कालेज की प्रिंसीपल डा.वीपी सिंह ने की। कालेज परिसर में भूगोल विभाग द्वारा आयोजित विस्तार व्याख्यान में मुख्य वक्ता डा. दीपक कुमार शर्मा ने भूकंप एवं ज्वालामुखी, उत्पत्ति, कारण एवं रोकथाम के विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस व्याख्यान में 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भूगोल प्रध्यापिका डा. मंजू ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
इसी कालेज परिसर में इतिहास परिषद की तरफ से भी विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राजकीय महाविद्यालय इन्द्री की अध्यापिका स्नेह यादव ने आधुनिक समय में इतिहास की उपयोगिता तथा कैरियर विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में इतिहास विभाग की प्रध्यापिका डा.वीरइन्द्र कौर ने मेहमानों का स्वागत किया और बताया कि इस सेमिनार में 45 छात्राओं ने भाग लिया है। इस मौके पर अंग्रेजी विभाग की प्रध्यापिका मंजीत कौर ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
Post Now India Post Now India
