Breaking News
Home / Events / अक्षय ऊर्जा के उपकरणों के उपयोग से रख सकते हैं वातावरण शुद्ध: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

अक्षय ऊर्जा के उपकरणों के उपयोग से रख सकते हैं वातावरण शुद्ध: उपायुक्त विनय प्रताप सिंह

करनाल 7 मार्च, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि ऊर्जा का संरक्षण अपने आप में ऊर्जा पैदा करने के समान है। ऊर्जा की खपत कम करके हम अपने बिजली के बिल में कमी कर सकते हैं तथा अक्षय ऊर्जा के उपकरणों का उपयोग करके हम वातावरण को भी शुद्ध रख सकते हैं।

वे एक होटल में ऊर्जा संरक्षण एवं भवन निर्माण पर आधारित एक कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने विधिवत कार्यशाला की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण अधिनियम के तहत भवन निर्माण करने पर काफी मात्रा में हम अपने बिजली के खर्च में कमी कर सकते हैं तथा इस बिजली को अन्य लोगों के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा। उन्होंने काफी विस्तार से इस विषय पर अपने विचार सांझा किए। अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने उपायुक्त महोदय का स्वागत करते हुए इस स्कीम के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। इस कार्यशाला में आर्किटैक्ट एसोसिएशन के सदस्यों बुद्धा आर्किटैक्ट कॉलेज रम्बा में विद्यार्थियों व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तथा नगरनिगम के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

डिजाईन-2 कंपनी के मनी खन्ना व उनके साथियों ने विस्तार से ऊर्जा संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत भवन निर्माण बारे प्रतिभागियों को अवगत करवाया। इस मौके पर आर्किटैक्ट संस्था के प्रधान नरेश गोयल, संजय गुप्ता, हरेडा के प्रोजैक्ट मैनेजर सुखचैन सिंह एवं करनाल के परियोजना अधिकारी प्रवीण गिरधर उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया भक्त धु्रव प्रसंग 

कुरुक्षेत्र, 28 जनवरी। सैक्टर-3 शिव मंदिर में भागवत प्रेमियों द्वारा संगीतमयी श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *