Breaking News
Home / Uncategorized / न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया

कैथल, 9 मार्च: जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन श्री एम.एम.धौंचक के निर्देशानुसार न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में 256 मामले रखे गए, जिनमें से कुल मुबलिक 1 करोड़ 1 लाख 85 हजार 143 रुपए राशि के विभिन्न 164 मामलों का निपटारा किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मेनपाल रामावत ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विवेक नासीर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मधुलिका की बैंच तथा एक जन उपयोगी अदालत की बैंच गठित की गई थी। निपटाए गए 164 मामलों में से 48 अपराधिक कंपाउडेबल, 4 मामले एनआईएक्ट, 26 मामले बैंक रिकवरी, 8 मामले मोटर वाहन दुर्घटना मामले, 11 एचएमए के मामले, एक सिविल मामला तथा अन्य 66 मामले शामिल हैं। लोक अदालत द्वारा बैंक रिकवरी के 26 मामलों में 53 लाख 59 हजार 943 रुपए, मोटर वाहन दुर्घटना मामलों के 8 मामलों में 47 लाख 45 हजार रुपए तथा अन्य 66 मामलों में 80 हजार 200 रुपए की राशि के मामलों का निपटारा किया गया।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निपटारा संबंधित पार्टियों की सहमती से किया जाता है, जिससे भाईचारे की भावना बढ़ती है और मामले का स्थाई समाधान भी होता है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की हैल्प लाईन 01746-235759 पर किसी भी तरह की कानूनी या सामाजिक समस्या के बारे में बात कर सकता है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *