करनाल मानव सेवा संघ द्वारा हर दो मास बाद लगाया जाने वाला निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिवर इस माह भी दिनांक 10.03.2019 (रविवार) को प्रातः 9 बजे करनाल मानव सेवा संघ के प्रांगण में 87वां निशुल्क चिकित्सा शिविर स्व. श्री जोगध्यान बिन्दलस पूर्व महामंत्री करनाल मानव सेवा संघ की याद में करनाल मानव सेवा संघ द्वारा लगाया जायेगा। इस शिविर में नेत्र चिकित्सक डा0 वी.के. ठाकुर व उनके सहयोगी डाक्टरो द्वारा आंखो की जांच की जायेगी एवं उसके बाद संभव निशुल्क दवाईयां दी जायेगी और जो भी मरीज ओप्रेशन के योग्य होंगे उनका मुफत ओप्रेशन भी करवाया जायेगा। आंखो की देखभाल हेतु आवश्यक सुझाव भी सुझाये जायेगें । शिविर का उद्घाटन श्रीमती रेणु बाला गुप्ता (मेयर) करनाल व श्रीमती निर्मलदत्त शर्मा चेयरमैन खादी आश्रम पानीपत द्वारा किया जायेगा। इनके इलावा शहर के गणमान्य व्यक्ति व समाजसेवी उपस्थित रहेंगे व अपना आर्शीवाद देंगे ।
करनाल मानव सेवा संघ के संचालक स्वामी प्रेम मूर्ति जी ने बताया कि नेत्र रोगी अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें ताकि उन्हें अपनी बारी के लिये कोई असुविधा का सामना न करना पड़े ।
Post Now India Post Now India
