हरियाणा कला परिषद मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर की ओर से कुरुक्षेत्र के मिड वे होम में सूफी संध्या का आयोजन किया गया| जिसमें अम्बाला के दिनेश
रहेजा ने अपनी गायकी से समां बांधा| इस मौके पर मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के नवनियुक्त क्षेत्रीय निदेशक नागेन्द्र शर्मा बतौर मुख्यअतिथी पहुंचे|
कार्यक्रम से पूर्व एस के बीजुर ने पुष्पगुछ देकर मुख्यअतिथी का स्वागत किया| वहीं कर्नल गौतम ने दिनेश रहेजा को पुष्पगुछ भेंट किया| मंच
संचालन विकास शर्मा ने किया| दिनेश रहेजा ने कार्यक्रम की शुरूआत भजनो से की| हमको है तेरा सहारा तू सबका पालनहारा, जग में साचा तेरा नाम हे राम आदि से रहेजा ने माहौल भक्तिमय बना दिया|
इसके अलावा प्यार का पहला खत लिखने में वक्त तो लगता है, मेरे जैसे बन जाओगे जब इश्क तुम्हे हो जाएगा, दिल में इक लहर सी उठी है अभी जैसी बेहतरीन गजलों के माध्यम से दिनेश ने खूब समां बांधा| लोगों की फरमाइश पर भी दिनेश रहेजा ने चिठ्ठी ना कोई संदेश, तू माने या ना माने दिलदारा जैसे नगमे लोगों की नजर किये| इस मौके पर मैक कार्यालय प्रमुख धर्मपाल गुगलानी, विकास शर्मा, नीरज सेठी सहित कलाप्रेमी उपस्थित रहे|
Post Now India Post Now India
